{"_id":"687a584b21249fb54b0dd58f","slug":"milegi-dialysis-facility-at-rao-tularam-memorial-hospital-noida-news-c-340-1-del1011-97978-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल में मिलेगी डायलिसिस की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल में मिलेगी डायलिसिस की सुविधा
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश
अधिकारियों को फटकार लगाकर अव्यवस्थाएं दूर करने के लिए कहा
-- -- -- -- --
05 यूनिट लगाने के आदेश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
जाफरपुर कलां स्थित राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल में डायलिसिस की भी सुविधा मिलेगी। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल में बुनियादी ढांचे से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल परिसर में रोगी कल्याण समिति कार्यालय व एक्टिविटी केंद्र का भी शुभारंभ किया।
स्वास्थ्य मंत्री को निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं मिलीं। ऑक्सीमीटर समेत कई मेडिकल उपकरणों के काम नहीं पर उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को तुरंत सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही, अधिकारियों को फटकार लगाकर अव्यवस्थाएं दूर करने के लिए कहा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में स्वस्थ दिल्ली, सशक्त दिल्ली के संकल्प को पूरा करने के लिए अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुधारा जा रहा है। दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर स्थित राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल में दिल्ली के साथ ही हरियाणा से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए आते हैं। अस्पताल में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए चिकित्सीय सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है। अस्पताल में पांच डायलिसिस यूनिट स्थापित होंगी।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में जरूरी मेडिकल सुविधाओं को अत्याधुनिक बनाने व मरीजों की समुचित देखभाल को और ज्यादा बेहतर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार बनने के बाद से दिल्ली के स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिला है। स्वास्थ्य विभाग का हर व्यक्ति नई ऊर्जा के साथ काम कर रहा है। दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे में तेजी से सुधार कर विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य है कि अस्पतालों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कोई कमी न रहे। निरीक्षण के समय नजफगढ़ विधानसभा की विधायक नीलम कृष्ण पहलवान भी उपस्थित रहीं।