{"_id":"6a65ff5366d6279e530582eb","slug":"middle-aged-man-run-over-by-truck-while-crossing-road-dies-noida-news-c-24-1-gur1002-95694-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क पार कर रहे अधेड़ को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क पार कर रहे अधेड़ को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
- बजघेड़ा थाना क्षेत्र में हादसा, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी अरबिंद शाह (46) के रूप में हुई है। वह बजघेड़ा क्षेत्र स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार में नौकरी करता था और गांव में किराये पर रहता था। मृतक के कजिन भाई मंतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई की दोपहर अरबिंद ड्यूटी जाने के लिए बाबा ब्रह्मानंद चौक के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक उसे करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया। जांच अधिकारी संजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।