फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Microbiology testing started in Civil Hospital

Noida News: नागरिक अस्पताल में शुरू हुई माइक्रोबायोलॉजी टेस्टिंग

Fri, 26 Sep 2025 02:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 26 Sep 2025 02:24 AM IST
सार

करनाल के नागरिक अस्पताल में माइक्रोबायोलॉजी टेस्टिंग की सुविधा शुरू हो गई है। अब गंभीर संक्रमणों की जांच और पहचान अस्पताल में ही समय पर संभव होगी। इससे मरीजों को इलाज में तेजी और सटीकता मिलेगी।

विज्ञापन
Microbiology testing started in Civil Hospital

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नागरिक अस्पताल में अब माइक्रोबायोलॉजी टेस्टिंग की सुविधा शुरू हो गई है। नए चैंबर के निर्माण और लैब में माइक्रोबायोलोजिस्ट की तैनाती के बाद मरीजों को अब सीधे अस्पताल में जांच की सुविधा मिलेगी। इससे पहले यहां इस जांच के लिए न तो चैंबर था और न ही विशेषज्ञ। अब दोनों की मौजूदगी से गंभीर बीमारियों की जांच की सुविधा अस्पताल में ही मिलेगी।
पहले यहां केवल सामान्य जांच संभव थी। गंभीर या विशेष जांच के लिए मरीजों के नमूने मेडिकल कॉलेज भेजने पड़ते थे, जिससे समय पर रोग की पहचान और इलाज में देरी होती थी। अब समय पर डेंगू, यूरिन और अन्य वायरल संक्रमणों की पहचान संभव होगी। साथ ही बैक्टीरियल और पैरासिटिक संक्रमणों की पहचान अब तेज और सटीक होगी।
विज्ञापन


- ये हो सकेंगे टेस्ट
माइक्रोबायोलॉजी लैब में बैक्टीरियल संक्रमणों की पहचान के लिए ग्राम स्टेनिंग की जाएगी, जिससे यह पता चलेगा कि बैक्टीरिया ग्राम-पॉज़िटिव है या ग्राम-नेगेटिव। इसके अलावा, कल्चर एंड सेंसिटिविटी टेस्ट से सैंपल में बैक्टीरिया को ग्रो कर प्रभावी एंटीबायोटिक की पहचान की जा सकेगी। इसी तरह, ब्लड कल्चर से रक्त संक्रमण, यूरिन कल्चर से मूत्र मार्ग संक्रमण, स्टूल कल्चर से पेट संबंधी संक्रमण और थ्रोट स्वैब कल्चर से गले के संक्रमण का पता लगाया जाएगा। इसके अलावा, सीरोलॉजी/एंटीबॉडी टेस्ट के जरिये आईजीएम और आईजीजी एंटीबॉडी की पहचान होगी और रैपिड एंटीजन टेस्ट से तेजी से वायरल संक्रमण की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बुखार क्यों है इसकी होगी जांच

लैब ऑपरेटर गौरव ने बताया कि माइक्रोबायोलॉजिस्ट न होने की वजह से केवल सामान्य पैथोलॉजी जांच ही की जा सकती थी। माइक्रोबायोलॉजी से जुड़ी विशेष जांच जैसे ग्राम-पॉज़िटिव है या ग्राम-नेगेटिव व अन्य कई तरह की टेस्टिंग यहां संभव नहीं थी। वहीं, जैसे कई दिनों से जिन मरीजों का बुखार नहीं उतरता था उन मरीजों का बुखार क्यों नहीं ठीक हो रहा यह, जांच नहीं हो पाती थी जो अब हो पाएगी। इसके लिए मरीजों के नमूने मेडिकल कॉलेज भेजे जाते थे। अब माइक्रोबायोलोजिस्ट की नियुक्ति और नए चैंबर के शुरू होने से ये जांच नागरिक अस्पताल में ही शुरू हो गई हैं। लैब में माइक्रोबायोलोजिस्ट डॉ. पारुल की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed