{"_id":"5f4fec018ebc3e532f623aef","slug":"metro-will-run-for-four-hours-on-the-aqua-line-in-the-morning-and-evening-noida-news-noi533686790","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्वा लाइन पर सुबह और शाम चार-चार घंटे चलेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्वा लाइन पर सुबह और शाम चार-चार घंटे चलेगी मेट्रो
विज्ञापन
एक्वा लाइन मेट्रो
एक्वा लाइन पर सुबह और शाम चार-चार घंटे चलेगी मेट्रो
नोएडा। एक्वा लाइन पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो सुबह और शाम चार-चार घंटे चलेगी। वहीं, 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। कोरोना काल में करीब पांच महीने बाद 7 सितंबर से मेट्रो का संचालन शुरू होगा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) ने इसकी घोषणा की। एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने बताया कि नए नियमों के तहत सुबह 7 से 11 बजे और शाम 5 से रात 9 बजे तक मेट्रो चलेगी। सोमवार से शनिवार तक की यह व्यवस्था होगी। रविवार को मेट्रो सेवा का संचालन सुबह 8 से 11 बजे और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक होगा। मेट्रो कोच के अंदर का तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी स्टेशनों पर मेट्रो रुकेगी, लेकिन भविष्य में कंटेनमेंट जोन में आने वाले स्टेशनों पर सेवा बंद कर दी जाएगी। सभी कोच को रात में सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा स्टेशन पर यात्रियों के संपर्क में आने वाले जोन को नियमित सैनिटाइज किया जाएगा।
बिना मास्क के नहीं मिलेगी प्रवेश की अनुमति
मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को बिना मास्क प्रवेश नहीं मिल पाएगा। सभी को थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना होगा। नियमानुसार यात्रियों के शरीर का तापमान 37.7 डिग्री सेंटीग्रेड अधिकतम होना चाहिए। इससे ज्यादा होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। यात्रियों के मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप भी होना चाहिए, जो कि ग्रीन स्टेटस दिखाए।
यात्रियों को एक मीटर की दूरी बनानी होगी
यात्रियों को स्टेशन परिसर में एक मीटर की दूरी एक-दूसरे से बनाकर रखनी होगी। वहीं, सीढ़ियों पर भी एक स्टेप छोड़कर खड़ा होना होगा। सभी लिफ्ट बंद रहेंगी। दिव्यांग और बुजुर्गों को विशेष अनुरोध पर यह सेवा मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता मिलेगी। यात्रियों को स्टेशन परिसर या कोच में किसी भी सतह को छूने से बचने की सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन
कोच में भी तय होगी बैठने और खड़े होने की जगह
मेट्रो कोच में बैठने और खड़े होने की जगह तय होगी। यात्रियों को इसका पालन करना होगा। कंट्रोल रूम से यात्रियों की भीड़ पर निगरानी रखी जाएगी। भीड़ बढ़ने पर स्टेशन में यात्रियोें का प्रवेश रोक दिया जाएगा।
- एक गेट से प्रवेश और निकासी वाले स्टेशन : सेक्टर-101, 81, एनएसईजेड, सेक्टर-83, 137, 142, 143, 144, 145, 146, 147, 148, अल्फा-1, डेल्टा-1 और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय।
- यहां खुले रहेंगे दोनों गेट : सेक्टर-51, 50, 76, केपी-2, परी चौक और डिपो स्टेशन।