फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Metro Phase-4: 33 percent construction of all three corridors completed

मेट्रो फेज-4 : तीनों कॉरिडोर का 33 फीसदी निर्माण पूरा

Sun, 15 Jan 2023 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Metro Phase-4: 33 percent construction of all three corridors completed
पिंक लाइन के विस्तार के बाद देश का पहला मेट्रो रिंग कॉरिडोर होगा तैयार
विज्ञापन


मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर सबसे पहले होगी मेट्रो सेवा की शुरुआत

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। फेज-4 के तहत देश में मेट्रो का इकलौता रिंग कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। तीनों कॉरिडोर पर करीब 33 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है। सबसे पहले मौजपुर-मजलिस पार्क के बीच 12.55 किलोमीटर के दायरे में 2025 में मेट्रो सेवा की शुरुआत होगी। पिंक लाइन के विस्तार के बाद करीब 70 किमी के रिंग कॉरिडोर पर यात्रियों को मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होंगी। इससे रिंग रोड के आसपास रहने वालों को मेट्रो की कनेक्टिविटी होगी। नई तकनीक से लैस फेज-4 के तीनों कॉरिडोर पर मेट्रो बगैर चालक दौड़ेगी। पिंक लाइन के विस्तार पर मौजपुर-मजलिस पार्क के बीच मेट्रो लाइन का निर्माण किया जा रहा है।

इसके लिए यमुना के ऊपर दिल्ली के पांचवें पुल का भी सिग्नेचर ब्रिज पर निर्माण चल रहा है। इस कॉरिडोर के तैयार होने से पूर्वी और उत्तर पूर्वी दिल्ली के बड़े हिस्से से रिंग रोड से कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी। आरके आश्रम-जनकपुरी(पश्चिम) और तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर पर भी मेट्रो निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। फिलहाल पिंक लाइन पर मजलिस पार्क और शिव विहार के बीच 38 स्टेशनों से होकर मेट्रो चलती है। मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर के जुड़ने के बाद यह कॉरिडोर का देश का सबसे लंबा मेट्रो रिंग कॉरिडोर बन जाएगा।
विज्ञापन


------------

70 किलोमीटर के रिंग कॉरिडोर होगा तैयार

मेट्रो के मुताबिक मजलिस पार्क-मौजपुर के बीच पिंक लाइन पर आठ स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। नए कॉरिडोर पर सेवाएं शुरू होने से भजनपुरा, यमुना विहार, खजूरी खास, सुरघाट, सोनिया विहार, जगतपुर गांव, झड़ौदा माजरा और बुराड़ी स्टेशन से यात्रियों को मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी। पिंक लाइन के विस्तार के बाद पिंक लाइन में मौजपुर-मजलिस पार्क के बीच मेट्रो चलने लगेगी। इसके बाद पिंक लाइन पर तैयार होने वाले मेट्रो रिंग कॉरिडोर की लंबाई 70 किलोमीटर हो जाएगी। फिलहाल पिंक लाइन पर करीब 59 किलोमीटर में मेट्रो का परिचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
सार्वजनिक स्थलों से मेट्रो की बढ़ेगी कनेक्टिविटी

रिंग कॉरिडोर के बनने से रिंग रोड के दोनों तरफ रहने वालों को मेट्रो की सुविधा मिलने लगेगी। मेट्रो परिचालन शुरू होने से यात्रियों को आनंद विहार रेलवे स्टेशन, आनंद विहार आईएसबीटी, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के अलावा साउथ एक्सटेंशन, आईएनए, लाजपत नगर सहित दिल्ली के कई मार्केट और शिक्षण संस्थानों से भी मेट्रो की कनेक्टिविटी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed