फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Metro Expressway plots may attract 12.5 percent location charge

मेट्रो एक्सप्रेसवे भूखंडों पर लग सकता है 12.5 फीसदी लोकेशन चार्ज

Tue, 03 Aug 2021 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Metro Expressway plots may attract 12.5 percent location charge
नोएडा। जिला प्रशासन ने सोमवार देर शाम सर्किल रेट की नई प्रस्तावित सूची जारी कर दी। नई सूची में कई सेक्टरों की श्रेणी बदलकर वहां के सर्किल रेट में 5 से लेकर 20 फीसदी तक का इजाफा किया गया है। नई सूची में मेट्रो, ग्रीन बेल्ट और एक्सप्रेसवे के पास के भूखंडों पर लोकेशन चार्ज प्रस्तावित किए गए हैं। अलग-अलग भूखंडों के लिए 12.5 फीसदी तक लोकेशन चार्ज देना पड़ सकता है। प्रस्तावित सूची को जिला प्रशासन की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके साथ ही लोगों से इस सूची पर आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। 16 अगस्त की शाम 4 बजे तक कोई भी व्यक्ति प्रस्तावित सूची पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

जनपद में मौजूदा समय में वही सर्किल रेट मान्य हैं जो 8 अगस्त 2019 को लागू किए गए थे। कोरोना संक्रमण काल के कारण 2020 में सर्किल रेट सूची प्रदेश भर में जारी नहीं की जा सकी थी। अब पिछले कई दिनों से सर्किल रेट पर प्रशासनिक अधिकारियों का मंथन चल रहा था।
विज्ञापन

लोकेशन के हिसाब से देना होगा अतिरिक्त मूल्य
- अगर आवासीय भूखंड के सामने पार्क या ग्रीन बेल्ट है तो भूखंड की दर में 5 फीसदी का इजाफा प्रस्तावित किया गया है।
- मेट्रो रूट या मेट्रो स्टेशन के पास लोकेशन चार्ज के रूप में सेक्टर की दर 5 प्रतिशत अधिक प्रस्तावित है।
- एक्सप्रेसवे के दांयी और बायीं ओर वाले आवासीय भूखंडों पर यह दर 7.5 प्रतिशत होगी।
- किसी आवासीय भूखंड के पास मेट्रो स्टेशन और एक्सप्रेसवे दोनों हैं तो ऐसी स्थिति में भूखंड की दर में 12.5 प्रतिशत का इजाफा प्रस्तावित किया गया है।
आवासीय सेक्टर और उनमें प्रस्तावित सर्किल रेट
श्रेणी सेक्टर वर्तमान बेसिक दर प्रस्तावित सर्किल रेट
ए प्लस 14ए, 15ए, 44 ए और बी 103500 194250
ए श्रेणी 19, 47, 93ए, 93बी 72000 103500
बी श्रेणी 11, 12, 22, 70 से 78 तक 52500 75600
सी श्रेणी 63ए 44000 52500
(नोट : बेसिक दर 12 मीटर चौड़ी सड़क के भूखंडों पर )
मेट्रो रूट के मेट्रो स्टेशन के पास इन सेक्टर पर देना होगा 5 प्रतिशत अतिरिक्त:
नोएडा क्षेत्र में मेट्रो लाइन की चार परियोजनाएं कार्यशील हैं। इसमें पड़ने वाले मेट्रो स्टेशन से लगते हुए सेक्टर इस प्रकार हैं। सेक्टर-2,3,15,16,18, 27, 32, 34, 36, 37, 38ए, 39, 49, 50, 51, 52, 59, 61, 62, 63, 66, 71, 72, 75, 76, 78, 81, 82, 83, 84, 92, 95, 101, 102 और 137
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो रूट और एक्सप्रेसवे इन सेक्टर पर देना होगा 12.5 प्रतिशत अतिरिक्त
सेक्टर-94, 136, 142, 143बी, 144, 145, 146, 148 और 168
ग्रेनो, यीडा और यूपीएसआईडीसी की परिसंपत्तियों की प्रस्तावित दर
अल्फा-1, 2, गामा-1, 2, बीटा-1,2 और स्वर्ण नगरी टाऊ की जो बेसिक दर पहले 28 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर थी, उसे अब 35 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर प्रस्तावित किया गया है। इसी प्रकार जेपी ग्रीन्स में सर्किल रेट अब 45 हजार से बढ़ाकर 50 हजार और डेल्टा-1,2 और 3 में 27 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर के स्थान पर 34 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर प्रस्तावित किया गया है। गोल्फ लिंक-1 का 30 हजार से 34 हजार, ओमेगा-1 का 27 से 34 हजार प्रति वर्गमीटर सर्किल रेट प्रस्तावित किया गया है।
इन सेक्टरों में बदली श्रेणी
एडीएम फाइनेंस वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा आवासीय भूखंड की श्रेणी एक से सेक्टर-14ए, 15ए, 44 के ए और बी ब्लॉक को ए प्लस व सेक्टर-19, 47, 93ए, 93बी को बी श्रेणी से बदलकर श्रेणी ए में बदल दिया गया है। इसी प्रकार सेक्टर-11, 12, 22, 70, 71, 72,73, 74, 75, 76, 77, 78 को श्रेणी सी से उच्चीकृत करके बी श्रेणी में तब्दील कर दिया गया है। सेक्टर-63ए को श्रेणी डी से हटाकर अब श्रेणी सी में रखा गया है। इन सेक्टरों की मूल्यांकन सूची में उच्चीकृत श्रेणी के अनुसार ही सर्किल रेट की दर प्रस्तावित की जा रही है।

प्राधिकरण और सर्किल रेट के बीच की दूरी खत्म करने को ही अब नई सर्किल रेट सूची तैयार की गई है। जिले में सामान्य स्तर पर कहीं भी सर्किल रहे नहीं बढ़ाए जा रहे हैं, बस उन जगहों पर रेट बढे़ रेट प्रस्तावित किए जा रहे हैं, जहां सर्किल रेट से ज्यादा प्राधिकरणों की जमीन का रेट हो गया है। - सुहास एलवाई, जिलाधिकारी, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed