फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Merchant family threatened by pistol threat

यूपी: पिस्टल वाली महिला ने फोटो पर हार चढ़ाकर फेसबुक पर की धमकी भरी पोस्ट, व्यापारी और उसका परिवार सहमा

Sun, 28 Feb 2021 11:28 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sun, 28 Feb 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
Merchant family threatened by pistol threat
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक व्यापारी को महिला ने धमकी दी है। जिसके बाद से व्यापारी व उसका परिवार खौफजदा हैं। मामले में व्यापारी की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी एक व्यापारी का परिवार फेसबुक पर पिस्टल के साथ पोस्ट करने वाली महिला की धमकी से सहमा हुआ है। महिला मोबाइल पर कॉल और स्कोर्पियो में चार-पांच युवकों के साथ आकर धमकी देती है। व्यापारी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पतवाड़ी गांव निवासी संगीता ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि पति अनिल यादव बिल्डिंग मैटेरियल का काम करते हैं।
विज्ञापन


एक महिला लंबे समय से उनके पीछे पड़ी है। आरोपी ने अनिल के फोटो पर हार चढ़ाकर मृत्यु संबंधित पोस्ट की और कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी महिला चार-पांच आपराधिक प्रवृति के लड़कों को लेकर घर के आसपास घूमने लगी। महिला पति व जेठ को मारने की धमकी दे रही है। पीड़िता ने पुलिस को महिला के धमकी देने की वॉइस रिकार्डिंगए फेसबुक पोस्ट आदि देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले लगाया दुष्कर्म का आरोप अब शादी का दबाव
संगीता के भाई ने बताया कि महिला से अनिल की पहचान एक फ्लैट दिलाने के लिए हुई थी। बाद में सौदा रद्द होने पर रुपयों का विवाद था। महिला ने अनिल को हनी ट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था लेकिन रुपये देने के बाद समझौता कर लिया। इसके बाद अब शादी के लिए दबाव बना रही है। रिकार्डिंग और फेसबुक पोस्ट में महिला कह रही है कि अनिल को कोई बचा नहीं पाएगाए मैं उसे जिंदा नहीं छोडूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed