{"_id":"6287f29efa38ef726e093688","slug":"mechanic-who-came-home-to-install-fan-raped-the-girl-noida-news-noi64975860","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखा लगाने घर आए मिस्त्री ने युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखा लगाने घर आए मिस्त्री ने युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। पंखा लगाने के लिए घर आए एक मिस्त्री ने युवती से दुष्कर्म किया। वारदात कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में हुई। युवती की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सदरपुर निवासी नरेंद्र सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने बृहस्पतिवार को घर में पंखा लगवाने के लिए मिस्त्री नरेंद्र सैनी को घर बुलाया था। वह एसी का भी काम करता है। युवती ने मिस्त्री से पंखा लेकर आने को कहा था। मिस्त्री जब बिना पंखे के युवती के कमरे पर पहुंचा तो युवती ने पंखे के बारे में पूछा। मिस्त्री ने कहा कि उसका साथी थोड़ी देर में पंखा लेकर आ रहा है। युवती को घर में अकेला पाकर मिस्त्री ने युवती के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। आरोप है कि युवती को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद युवती थाने पहुंचकर इस मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। ब्यूरो
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र में रहने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप युवक पर लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक कंपनी में काम करने वाली इंजीनियर युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि साथ काम करने वाले अजय ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि वह जब गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। ब्यूरो