फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MBBS fiancee of Natwarlal in Greater Noida to go through forensic investigation of mobile phone

ग्रेटर नोएडा: नटवरलाल की एमबीबीएस मंगेतर के मोबाइल की होगी फॉरेंसिक जांच, याचिका पर पुलिस ने दिया जवाब 

Wed, 06 Jul 2022 11:42 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 06 Jul 2022 11:42 AM IST
सार

बीटा-2 थाना पुलिस ने कोर्ट से कहा है कि मोबाइल से चैटिंग की गई है। मोबाइल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित करने हैं। इस कारण फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
MBBS fiancee of Natwarlal in Greater Noida to go through forensic investigation of mobile phone
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अवैध रूप से रह रहे चीन के नागरिकों की गिरफ्तारी के मामले में रवि नटवरलाल की एमबीबीएस मंगेतर इब्बानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब, पुलिस इब्बानी के मोबाइल की फोरेंसिक जांच कराएगी।

विज्ञापन


अधिवक्ता केके भाटी ने बताया कि चीन में एमबीबीएस करने के दौरान से ही रवि और इब्बानी की पहचान है। हाल ही में दोनों का रिश्ता पक्का हुआ था। इब्बानी को अदालत में पेश करने के बाद ही जमानत मिल गई थी। इसके बाद उसका मोबाइल वापस करने के लिए कोर्ट में याचिका दी गई थी। इस पर बीटा-2 थाना पुलिस ने कोर्ट से कहा है कि मोबाइल से चैटिंग की गई है। मोबाइल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित करने हैं। इस कारण फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन


ढाई किलो चिप प्रोसेसर, रैम आदि की भी होगी जांच 
आरोपियों की निशानदेही पर बरामद ढाई किलो चिप प्रोसेसर, चिप रोम, रैम के अलावा तीन पेन ड्राइव, लैपटॉप, माइक्रोसॉफ्ट सरफेस बरामद किए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि डाटा हासिल कर मामले की तह तक जाने के लिए इनका भी फोरेंसिक परीक्षण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


7 जुलाई को ग्रेनो लाए जाएंगे चीन के दोनों नागरिक
नेपाल बार्डर से 11 जून को जासूसी के शक में गिरफ्तार किए गए चीन के लु लैंग और यू हेलंग को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। एसटीएफ के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लाया जाएगा। इसके बाद उनके रिमांड की मांग की जाएगी। सात जुलाई को ही रवि का दूसरा रिमांड पूरा होगा। ऐसे में संभावना है कि चीन के नागरिकों और रवि को आमने-सामने बैठाकर एसटीएफ पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed