{"_id":"615001408ebc3e025c380eac","slug":"mayawati-announces-support-for-bharat-bandh-after-aam-aadmi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद: आप के बाद मायावती ने किया समर्थन, केंद्र सरकार से की यह अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद: आप के बाद मायावती ने किया समर्थन, केंद्र सरकार से की यह अपील
Sun, 26 Sep 2021 10:43 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:43 AM IST
सार
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। रविवार को ट्वीट कर मायावती ने कहा कि शांतिपूर्ण भारत बंद को बीएसपी का समर्थन है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद के आह्वान पर किसानों के समर्थन में कई राजनीति पार्टियां उतर आई हैं। आम आदमी पार्टी के बाद बहुजन समाज पार्टी ने भी किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है।
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। रविवार को ट्वीट कर मायावती ने कहा कि शांतिपूर्ण भारत बंद को बीएसपी का समर्थन है।
मायावती ने लिखा कि केंद्र सरकार द्वारा जल्दबाजी में बनाए गए तीन कृषि कानूनों से असहमत व दुखी देश के किसान इनकी वापसी की मांग को लेकर लगभग 10 महीने से पूरे देश व खासकर दिल्ली के आसपास के राज्यों में तीव्र आन्दोलित हैं और कल 'भारत बंद' का आह्वान किया है जिसके शान्तिपूर्ण आयोजन को बीएसपी का समर्थन है।
विज्ञापन
उन्होंने केन्द्र सरकार से भी फिर से अपील है कि किसान समाज के प्रति उचित सहानुभूति व संवेदनशीलता दिखाते हुए तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस ले तथा आगे उचित सलाह-मश्विरा व इनकी सहमति से नया कानून लाए ताकि इस समस्या का समाधान हो। किसान खुश व खुशहाल तो देश खुश व खुशहाल।

Trending Videos
आप ने भारत बंद के आह्वान पर किसानों का समर्थन किया
आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को आम आदमी पार्टी ने भारत बंद के आह्वान पर किसानों का समर्थन किया है। पार्टी का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को जारी भारत बंद के आह्वान का पुरजोर समर्थन करती है।
आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने शनिवार को कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 'काले कानूनों' के खिलाफ हमेशा किसानों के साथ खड़े रहे हैं। आप 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जारी भारत बंद के आह्वान का समर्थन करती है। किसान संघ ने कहा कि वे केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर को भारत बंद रखेंगे।