फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Matches between 58 teams in the CBSE Football Championship

Noida News: सीबीएसई फुटबॉल चैंपियनशिप में 58 टीमों के बीच मुकाबले

Sun, 23 Aug 2026 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Matches between 58 teams in the CBSE Football Championship
फोटो --
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से गौतमबुद्ध नगर में चल रही सात दिवसीय नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर बालक फुटबॉल चैंपियनशिप के चौथे दिन रविवार को करीब 58 टीमों के बीच मुकाबले हुए। सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के नॉकआउट के दूसरे राउंड के मुकाबले खेले गए। शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता टीमों ने तीसरे राउंड में जगह बनाई।
तकनीकी निदेशक शिवालक राज और स्कूल के फुटबॉल कोच हिमांशु राज खारी ने बताया कि अंडर-14 में मेरठ पब्लिक स्कूल, समरविले स्कूल ग्रेटर नोएडा, कैम्ब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वसुंधरा, रयान इंटरनेशनल स्कूल नोएडा, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल नोएडा, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल पिलखुवा और पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

अंडर-17 में एमजी पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा, एपीजे स्कूल नोएडा, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल मथुरा, सैफायर इंटरनेशनल स्कूल नोएडा, रामाज्ञा स्कूल नोएडा, रयान इंटरनेशनल स्कूल नोएडा और डीएलएफ वर्ल्ड स्कूल ने तीसरे राउंड में प्रवेश किया। वहीं, अंडर-19 में एमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर, पुलिस मॉर्डन स्कूल हरिद्वार, सेंट फिडेलिस स्कूल अलीगढ़ और वनस्थली पब्लिक स्कूल वसुंधरा विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी निदेशक ने बताया कि तीसरे राउंड में फाइनल में जगह बनाने के लिए टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। विद्यालय के चेयरमैन विपिन भाटी और प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा लगातार खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed