फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mata Vaishno Devi Incident: If you had not stopped for the friend left behind, you would have been trapped

माता वैष्णो देवी हादसा : पीछे छूटे दोस्त के लिए नहीं रुकते तो फंस जाते

Sun, 02 Jan 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mata Vaishno Devi Incident: If you had not stopped for the friend left behind, you would have been trapped
ग्रेनो के नौ युवक का ग्रुप। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। जिस समय भगदड़ मची थी, उस समय जिले के काफी भक्त भी दर्शन के लिए गए थे। ग्रेनो से गया नौ युवकों का ग्रुप सकुशल होने पर खुद को खुश किस्मत मान रहा है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना गांव निवासी राहुल के साथ आठ दोस्त चौगानपुर, जलपुरा, बहलोलपुर, दतावली से सभी कार मेें कटरा पहुंचे थे। शुक्रवार की शाम सभी ने माता के दर्शन करने के लिए यात्रा शुरू की। राहुल ने बताया कि भवन पर तड़के हादसा हुआ था। हादसे से कुछ मिनट पहले ही वे भवन पर पहुंचे थे, लेकिन एक दोस्त पीछे रह गया था जिसका वे भीड़ के पीछे इंतजार करने लगे। दोस्त के आने पर जैसे ही वे भीड़ में घुसे तो भगदड़ मच गई। ऐसे में सभी ने भीड़ से खुद को किसी तरह बाहर किया, लेकिन तब तक वहां चीख पुकार मच गई थी। मंजर काफी दर्दनाक था। एक बच्चे की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

अगर उनका दोस्त पीछे नहीं रहता तो वे भी भगदड़ में फंस सकते थे। हादसे से सभी काफी घबरा गए थे। माता के दर्शन रोक दिए गए थे, इसलिए सभी नीचे उतर आए। सुबह सात बजे कटरा पहुंचकर सभी ने राहत की सांस ली। इसके बाद घर से फोन आना शुरू हो गए। सभी ने परिजनों को सकुशल होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह तसल्ली करने के बाद पहुंचे माता के भवन
बिसरख के विकास भाटी, भारत भाटी, अरविंद भाटी दो अन्य दोस्तों के साथ शुक्रवार की रात कटरा पहुंचे थे। शनिवार सुबह हेलीकॉप्टर से ऊपर जाना था, लेकिन हादसे की जानकारी मिलने पर सभी घबरा गए। सभी ने पहले ऊपर के हालात की जानकारी ली। संतुष्ट होने के बाद सभी दर्शन करने ऊपर पहुंचे। नववर्ष पर माता के दरबार में ज्यादा भीड़ नहीं थी। काफी लोग नीचे से ही लौट गए थे।

फ्लाइट से आज दिल्ली आएगा मोनू का शव
ग्रेटर नोएडा। माता वैष्णो देवी के भवन पर भगदड़ में जान गंवाने वाले दादरी के मोनू का शव फ्लाइट से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए मेरठ स्थित मूल गांव जाएगा। जिला प्रशासन ने शव लेने और गांव भोले की झाल तक पहुंचाने की व्यवस्था की है। दादरी तहसील के एक तहसीलदार की ड्यूटी इसमें लगाई गई है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. नितिन मदान ने बताया कि अभी समय तय नहीं हुआ है, लेकिन रविवार को ही शव आने की उम्मीद है। दादरी तहसील के एक तहसीलदार एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। उनके साथ परिवार के सदस्य भी रहेंगे। एक एंबुलेंस भी रहेगी जिससे शव को भोले की झाल गांव भेजा जाएगा। अभी प्रदेश सरकार की तरफ से किसी तरह की आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed