फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Massive fire in NMRC office, 70 people rescued

एनएमआरसी दफ्तर में लगी भीषण आग, 70 लोगों को बचाया

Sat, 19 Jun 2021 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Massive fire in NMRC office, 70 people rescued
नोएडा मेट्रो के कार्यालय में लगी आग।
नोएडा। सेक्टर-29 में गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स स्थित नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के दफ्तर में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस दौरान 70 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने 13 गाड़ियों की मदद से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, तीसरी मंजिल पर दफ्तर में दोपहर करीब सवा एक बजे एमडी ऑफिस के बाहर एसी में आग लगी जो देखते ही देखते फैल गई। हादसे के समय करीब 70 अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। आग लगते ही कुछ ने खुद भागकर जान बचाई, जबकि कुछ को अग्निशमन कर्मचारियों की मदद से निकाला गया। हादसे में एनएमआरसी की एमडी का कक्ष, कांफ्रेंस हॉल समेत पूरा दफ्तर जल गया। इसमें कागजात, फर्नीचर समेत अन्य सामान शामिल हैं। इस दौरान 50 से अधिक अग्निशमन अधिकारी व कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच के लिए फॉरंसिक लैब की टीम भी पहुंची थी। जांच के बाद आग लगने के कारणों के बारे में पता चल सकेगा। पहले फर्नीचर तक लपटें पहुंची और कुछ ही सेकेंड में फॉल्स सीलिंग तक पहुंच गई। इसके बाद आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। दमकल कर्मियों ने खिड़की के शीशे तोड़कर धुआं बाहर निकाला। बता दें कि जुलाई 2019 में भी इसी दफ्तर में लगी आग से महत्वपूर्ण दस्तावेज व कीमती सामान जल गया था। इस बार की आग में कागजात, फर्नीचर, कंप्यूटर व अन्य सामान जला है।
विज्ञापन

फायर एनओसी पर गोलमोल जवाब
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार से जब फायर एनओसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में पता किया जा रहा है। जबकि वर्तमान में एक क्लिक पर फायर एनओसी के बारे में बताया जा सकता है। इसी तरह आग बुझाने के उपकरणों के बारे में अग्निशमन विभाग गोलमोल जवाब दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानें कराईं बंद, शाम को खुलीं
गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स काफी भीड़भाड़ वाली जगह है और यहां सैकड़ों दुकानें, शोरूम और दफ्तर हैं। आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग व पुलिस ने मार्केट की दुकानें बंद कराकर बिजली काट दी। घटनास्थल के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग बुझने के बाद शाम को फिर से दुकानें खुल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed