फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Massive fire in mattress warehouse in Surajpur, damage worth lakhs

Noida News: सूरजपुर में गद्दे के गोदाम में भीषण आग, लाखों की क्षति

Wed, 13 Mar 2024 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 08:52 PM IST
विज्ञापन
Massive fire in mattress warehouse in Surajpur, damage worth lakhs
गद्दे के गोदाम में भीषण आग, लाखों की क्षति
विज्ञापन

- पांच किमी दूर से दिखाई दे रहा था काला धुआं, 15 दमकलों ने पाया काबू

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर के औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार शाम फोम के गद्दे के गोदाम में भीषण आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग इतनी भीषण थी कि उसका धुंआ चार-पांच किमी दूर से दिख रहा था। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दकमल की 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है।
सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में साइट बी-15 में एमएच पॉलीमर्स फर्म का फोम के गद्दे का गोदाम है। बुधवार की शाम करीब 5:15 बजे यहां आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुआं इतना ज्यादा था कि गोदाम के मालिक की सूचना से पहले ही दमकल की गाड़ियां और बचाव टीम मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

इससे पहले गोदाम कर्मियों ने वहां के लगे अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह विफल रहे। मौके पर पहुंचे बचाव कर्मियों ने पहले आसपास के इलाके को खाली करा लिया। कोशिश थी कि आसपास के औद्योगिक संस्थानों में आग न फैले। इसके साथ ही गोदाम की तीन ओर की दीवारों को तोड़ा गया। गोदाम के ऊपर लगाया गया टिन शेड भी तोड़ा गया और जेट मशीन के पानी के प्रेशर से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग को बुझाने के लिए 15 दमकल वाहन मौके पर भेजे गए थे। दूसरे जिलों से भी गाड़ियां मंगाई गईं थीं। इससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में जनहानि नहीं हुई है- प्रदीप कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed