{"_id":"5e3c4df48ebc3ee5f45c5bf3","slug":"market-shutdown-in-punhana-mewat-news-noi4904921145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुन्हाना में दूसरे दिन भी बंद रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुन्हाना में दूसरे दिन भी बंद रहे बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। स्वर्णकार एसोसिएशन के प्रधान गोविंद राम सोनी की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी पुन्हाना सर्राफा बाजार बंद रहा। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। फिलहाल इस घटना के 60 घंटे के बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस प्रशासन ने गुस्साएं लोगों से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 72 घंटे का समय मांगा था, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
सिटी चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए सीआईए के साथ डॉग स्कॉट पुलिस लगी हुई है। सभी दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, लेकिन अभी तक पुलिस कोई पुख्ता सबूत नहीं जुटा पाई है। मंगलवार देर शाम ज्वेलर एसोसिशएन के प्रधान गोविंद राम सोनी की कुछ बदमाशों ने लूटपाट कर हत्या कर दी था। इस मामले को लेकर पुन्हाना में सर्राफा मार्केट के गुस्साए लोगों ने दो दिन से अपनी दुकानों को बंद किया हुआ है। लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक बाजार बंद रहेगा। साथ ही प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं पुन्हाना के पूर्व विधायक रहीश खान पीड़ित परिवार के घर पहुंच सांत्वना देते हुए उनका दुख बांटा। उन्होंने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।