फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   map first phase of Film City in Greater Noida got approved with conditions

फिल्म सिटी: 80 एकड़ में बनेगी ग्रीन बेल्ट, स्टूडियो और यूनिवर्सिटी, यीडा ने इन शर्तों के साथ दी मंजूरी

Tue, 10 Jun 2025 08:16 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 08:16 AM IST
सार

फिल्म सिटी के पहले चरण के नक्शे को शर्तों के साथ मंजूरी मिली। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने सोमवार शाम यह नक्शा फिल्म निर्माता बोनी कपूर को सौंपा। सेक्टर-21 में 230 एकड़ में परियोजना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
map first phase of Film City in Greater Noida got approved with conditions
नोएडा फिल्म सिटी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म सिटी का पोस्टर जारी हो गया है। यमुना प्राधिकरण ने सोमवार को फिल्म सिटी के पहले चरण के नक्शे को शर्तों के साथ मंजूरी दे दी। 80 एकड़ में फिल्म स्टूडियो, विश्वविद्यालय और फिल्म से जुड़ी गतिविधियों का विकास होगा। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने सोमवार शाम यह नक्शा फिल्म निर्माता बोनी कपूर को सौंपा।
विज्ञापन


सेक्टर-21 में 230 एकड़ में परियोजना प्रस्तावित है। इनमें से 80 एकड़ का नक्शा स्वीकृत हुआ है। इसमें से 26 एकड़ ग्रीन बेल्ट व 54 एकड़ में फिल्म संबंधी गतिविधियां होंगी। प्राधिकरण के अनुसार, 150 एकड़ का नक्शा तभी मंजूर होगा, जब 80 एकड़ में फिल्म से जुड़ीं गतिविधियां विकसित हो जाएंगी। पिछले माह बोनी कपूर ने 230 एकड़ का नक्शा प्रस्तुत किया था, लेकिन प्राधिकरण ने भू-उपयोग योजना से मेल न खाने की आपत्तियां लगाते हुए नक्शा लौटा दिया था। नक्शे में फिल्म इंस्टीट्यूट की जगह वेयरहाउस व होटल दर्शाए गए थे। ग्रीन बेल्ट स्पष्ट नहीं थी।
विज्ञापन

रनवे से चारधाम तक के सेट लगेंगे
54 एकड़ में स्टूडियो, साउंड स्टेज, पोस्ट-प्रोडक्शन यूनिट सहित रनवे, हेलीपेड, संसद भवन जैसी गैलरी, समुद्र, चारधाम और सौर ऊर्जा आधारित लोकेशनों पर सेट तैयार होंगे। नियमों के अनुसार, पहले फिल्म से जुड़ीं 15 फीसदी गतिविधियों को पूरा करना होगा, तभी प्राधिकरण व्यावसायिक निर्माण की अनुमति देगा।

इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी नहीं है कोई कमी
फिल्म सिटी को चारों तरफ से जोड़ने के लिए 130, 100 और 75 मीटर चौड़ी सड़कें तैयार होंगी। एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ाव के लिए चार इंटरचेंज बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा 132/33 केवीए का विद्युत उपकेंद्र और 5 एमएलडी का रेनीवेल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट प्रस्तावित है।

विज्ञापन

27 जून तक करना होगा शिलान्यास
प्राधिकरण ने 27 फरवरी को कंपनी को 230 एकड़ जमीन का कब्जा सौंपा था। शिलान्यास के लिए नक्शे की स्वीकृति जरूरी थी। अब यह बाधा दूर हो चुकी है। कंपनी के साथ 27 जून 2024 को हुए कंसेशन एग्रीमेंट के अनुसार, एक वर्ष में निर्माण शुरू करना अनिवार्य है। 27 जून तक निर्माण शुरू नहीं होता है तो रोजाना 1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

फिल्म सिटी का नक्शा शर्तों के आधार पर स्वीकृत किया गया है। पहले 80 एकड़ में निर्माण की अनुमति दी गई है। सबसे पहले कंपनी को ग्रीन बेल्ट और फिल्म से जुड़ी गतिविधियां विकसित करनी होंगी। 27 जून तक शिलान्यास करना अनिवार्य है। -डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण

पहले चरण का विकास तीन फेज में होगा
फेज-1ए       27 एकड़
फेज-1बी     16 एकड़
फेज-1सी     17 एकड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed