फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Many vehicles were damaged due to collision between bulls

Noida News: बिलासपुर रोड पर सांडों की भिड़ंत से कई वाहन क्षतिग्रस्त

Tue, 16 Sep 2025 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Many vehicles were damaged due to collision between bulls
-दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर आ रहे कई बाइक सवार बाल-बाल बचे, भागकर बचाई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर बिलासपुर कस्बे के पास मंगलवार शाम दो सांडों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दौरान तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और कई बाइकें सांडों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए सड़क किनारे भागकर अपनी जान बचाई।


बिलासपुर कस्बे के निकट दनकौर-सिकंदराबाद मुख्य सड़क पर दो सांड आपस में भिड़ गए। इस दौरान यहां से गुजर रहे बाइक सवार उनकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे। हालांकि, कुछ बाइकें सांडों की लड़ाई में क्षतिग्रस्त हो गईं। सड़क पर सांडों की भिड़ंत का नजारा लगभग 30 मिनट तक चलता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने वहां से कुछ दूरी पर भागकर अपनी जान बचाई। इस लड़ाई में एक सांड गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। बाद में स्थानीय लोगों ने दूसरे सांड के चंगुल से उसे बचाकर उपचार कराया। स्थानीय निवासी और समाजसेवी मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि क्षेत्र में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed