फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   many roads were closed due to Trump Visit

अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यक्रम की वजह से कई मार्ग रहे बंद

Wed, 26 Feb 2020 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
many roads were closed due to Trump Visit
नई, मध्य और दक्षिण दिल्ली में दिन भर जाम जाम लगने से लोग परेशान रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूट के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को कई मार्गों को बंद करना पड़ा था। इससे दूसरे मार्गों पर वाहनों की दबाव बढ़ने से लंबा जाम लग गया। लोग आधे से एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। नई दिल्ली व दक्षिण दिल्ली में देर शाम तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे मौर्या शेरेटन होटल से राजघाट गए थे। इसके लिए राजघाट तक रूट लगा था। इस कारण सरदार पटेल मार्ग, तीन मूर्ति, इंडिया गेट, आईटीओ, तिलक मार्ग व रिंग रोड पर जाम लग गया। ट्रैफिक को काफी पहले रोक दिया गया था। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग काफी समय तक जाम में फंसे रहे। जाम खुलने में काफी समय लग गया। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति हैदराबाद हाउस गए थे। इसके लिए फिर से रूट लगा था। हैदराबाद हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति के होने के कारण अशोक रोड व केजी मार्ग को बंद कर दिया गया था। ये दोनों मार्ग काफी देर बंद रहे थे। ट्रैफिक को इंडिया गेट से मंडी हाउस व तिलक मार्ग की तरफ परिवर्तित किया जा रहा था।
विज्ञापन

शाम के समय अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन गए थे। इस कारण नई दिल्ली के कई इलाकों में जाम लग गया। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी मेलानिया ट्रंप नानकपुरा स्थित सर्वोदय स्कूल में गई थीं। मेलानिया के लिए भी रूट लगा था। इस कारण शांतिपथ, मोतीबाग, नानकपुर, आरके पुरम व रिंग रोड समेत अन्य जगहों पर जाम गया। इस कारण इन मार्गों पर वाहन रेंगेते नजर आए। मंगलवार शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति अपने देश के लिए रवाना हुए थे। इसके लिए राष्ट्रपति भवन से लेकर आईजीआई एयरपोर्ट तक रूट लगा था। इस कारण भी रात के समय सरदार पटेल मार्ग, धौला कुंआ, आईजीआई एयरपोर्ट व एनएच-48 पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed