फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   14 people died due to heat wave and heat stroke in Noida ncr

नोएडा में गर्मी बनी काल: गौतमबुद्ध नगर जिले में 24 घंटे में 14 लोगों की मौत, लू और हीट स्ट्रोक की आशंका

Wed, 19 Jun 2024 03:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 19 Jun 2024 03:56 PM IST
सार

नोएडा में अलग-अलग इलाकों में 14 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। इन सब की मौत के पीछे लू और हीट स्ट्रोक की आशंका जताई जा रही है। लेकिन इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन
14 people died due to heat wave and heat stroke in Noida ncr
गर्मी ले रही जान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर करीब 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृत 14 में से  6 से 7 के करीब अज्ञात शव मिले हैं। आशंका है कि भीषण गर्मी की वजह से इन की मौत हुई है।

विज्ञापन


थाना सेक्टर 142, एक्सप्रेस वे थाना, थाना सेक्टर 24, थाना सेक्टर 58, कोतवाली 39, फेज 2 थाना, कोतवाली सेक्टर 126, फेज 1 थाना पुलिस को शव मिला है। सभी मामलों की पुलिस जांच कर रही है। मौत का सही कारण जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। 
विज्ञापन


कुछ लोग गर्मी के चलते मौत होना मान रहे हैं। लेकिन इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की जा सकी है। 24 घंटे में 14 के करीब शव जिला अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पीएम रिपोर्ट के बाद मौतों का सही कारण स्पष्ट होगा। - रेणु अग्रवाल सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को सेक्टर-125 स्थित निजी विश्वविद्यालय के गेट नंबर पांच के पास कूड़ा बीनने वाले युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सेक्टर एक स्थित टकसाल के पास शाम को करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। आसपास के लोगों ने बुजुर्ग की भीषण गर्मी के कारण मौत होने की आशंका जताई।

घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। बुजुर्ग की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा सेक्टर-57 में ग्रीन बेल्ट के पार्क के पास में दो लोगों के शव मिले। दोनों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। दोनों चादर बिछाकर लेटे हुए थे। बाद में मृत मिले। वहीं, सोमवार को सेक्टर-61 के गेट नंबर पांच के पास एक अज्ञात व्यक्ति बेहोश मिला था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में नंगली गांव निवासी ब्रह्मानंद (51) को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ब्रह्मानंद सिक्योरिटी का कार्य करता था। उसके परिजनों को सूचना दी गई है।


इधर, सीएचसी भंगेल में मजदूरी का काम करने वाले 45 वर्षीय श्यामलाल को तबीयत खराब होने के बाद भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इधर, रबूपुरा में भी दो लोगों ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने लू लगने से मौत की आशंका जताई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed