फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Many officers under investigation of elevated road

एलिवेटेड रोड की जांच के दायरे में कई अधिकारी

Tue, 28 Jun 2022 02:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Many officers under investigation of elevated road
नोएडा। विश्व भारती स्कूल से सेक्टर-61 तक बने एलिवेटेड रोड की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद इसकी जांच तेज कर दी गई है। प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी व वित्त नियंत्रक ने निर्माण कंपनी को अनियमित तरीके से 17 करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान की जांच शुरू कर दी है। जांच के दायरे में इंजीनियरिंग और वित्त विभाग के कई और अधिकारी आ गए हैं, जिनकी आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड परियोजना का कैग ने भी वित्तीय ऑडिट किया था। जिसमें 415.17 करोड़ की इस परियोजना के निर्माण पर 468.90 करोड़ रुपया खर्च करने की बात सामने आई थी। जनवरी 2019 में टेकभनीकल ऑडिट सेल अंतिम बिल जमा करने से पहले ही कंपनी को 17.21 करोड़ रुपये के भुगतान की वित्तीय अनियमितता सामने आई। नियमानुसार 10 करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान से पहले ऑडिट सेल के अलावा अधिकारियों की अनुमति की जरूरत होती है। लेकिन इस मामले में नियमों को दरकिनार कर भुगतान किया गया। कैग की आपत्ति और ऑडिट सेल की रिपोर्ट के आधार पर कंपनी से रिकवरी की जानी हैं। एलिवेटेड रोड के निर्माण की गुणवत्ता की जांच आईआईटी दिल्ली को सौंपी गई थी। वित्तीय अनियमितता की जांच प्राधिकरण अफसरों ने अपने स्तर पर भी शुरू कर दी है। इंजीनियरिंग व वित्त विभाग के जिन अधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं उनसे भी जवाब तलब किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed