फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Manglam sitting on the hot seat of Kaun Banega Crorepati

कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठे ग्रेनो के मंगलम

Wed, 20 Jan 2021 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Manglam sitting on the hot seat of Kaun Banega Crorepati
केबीसी में पहुंचे ग्रेटर नोएडा के मंगलम। - फोटो : Grnoida
कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठे ग्रेनो के मंगलम
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शहर के सेक्टर डेल्टा-1 निवासी 20 वर्षीय मंगलम कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठकर जिले का नाम रोशन किया है। मंगलवार को पहले एपिसोड में मंगलम ने 6.40 लाख रुपये जीत चुके हैं। बुधवार को दूसरा एपिसोड प्रसारित होगा। बता दें कि मंगलम के पिता दिलीप कुमार चौधरी भी केबीसी में जा चुके हैं, लेकिन हॉट सीट पर नहीं बैठ सके थे।

सेक्टर डेल्टा-1 के डी ब्लॉक में रहने वाले मंगलम दिल्ली के शिवाजी कॉलेज में पढ़ते हैं। पिता की एच्छर गांव में हार्डवेयर की दुकान है। वह सेना में थे। मंगलवार को प्रसारित एपिसोड में मंगलम को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। मंगलम ने बेबाकी से सभी सवालों के जवाब दिए। हालांकि, चौथे सवाल पर ही लाइफलाइन का प्रयोग करना पड़ा। मंगलम ने चौथे सवाल पर 50-50 लाइफलाइन का प्रयोग किया। इसके बाद सातवें प्रश्न पर दूसरी लाइफलाइन फ्लिप द क्वैश्चन का प्रयोग किया। मंगलम ने तीसरी लाइफलाइन का प्रयोग 11वें सवाल पर किया। 11 सवाल का जवाब देकर मंगलम 6.40 लाख रुपये जीत चुके हैं। अभी भी वो हॉट सीट पर बैठे हैं। बुधवार को मंगलम आगे की पारी शुरू करेंगे। मंगलम क्यूब के काफी शौकीन हैं। उन्होंने केबीसी की हॉट सीट पर बैठकर क्यूब को मात्र 16 सेकेंड में सही कर दिया। बुधवार को प्रसारित होने वाले एपीसोड के ट्रेलर में मंगलम को 50 लाख रुपये जीतते हुए दिखाया गया है। ट्रेलर में शो को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन ने उनसे एक करोड़ रुपये का सवाल भी पूछा है। बता दें कि इससे पहले नोएडा के समाजसेवी अनूप खन्ना केबीसी के इवेंट शो के एपिसोड कर्मवीर में रवीना टंडन के साथ हॉट सीट पर बैठ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed