फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Manager arrested for serving liquor in a cafe without license

Noida News: बगैर लाइसेंस कैफे में शराब परोसने पर प्रबंधक गिरफ्तार

Tue, 09 Sep 2025 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
Manager arrested for serving liquor in a cafe without license
सेक्टर-104 में आबकारी व पुलिस की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-104 स्थित कैफे में बगैर लाइसेंस शराब परोसने की शिकायत पर पुलिस व आबकारी विभाग ने छापा मारा। इस दौरान विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गई। मामले में पुलिस ने कैफे के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस व आबकारी विभाग केस दर्ज कर जांच कर रही है।


आबकारी निरीक्षक संजय कुमार अपनी टीम के साथ हाजीपुर के आसपास गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि सेक्टर-104 के टोनिक हाउस कैफे में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब ग्राहकों को परोसी जा रही है। इसके बाद आबकारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ कैफे पहुंच गए। इस दौरान पुलिस को भी सूचना देकर बुलाया गया। टीम जब कैफे के अंदर पहुंची तो कई लोग वहां खाना खाने के साथ ही शराब पी रहे थे। आबकारी निरीक्षक ने कैफे के मैनेजर बलराम सिंह से शराब की लाइसेंस मांगी तब नहीं मिला। इसके बाद कैफे के अंदर बने किचन से कई शराब की बोतलें बरामद की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed