फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   man who returned home from gym died from heart attack

साइलेंट किलर: जिम से घर लौटे युवक की हार्टअटैक से मौत, डॉक्टरों ने बताया जान जाने का ये कारण

Sun, 27 Oct 2024 09:53 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 27 Oct 2024 09:53 PM IST
सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर नारायण किशोर ने बताया कि हार्टअटैक कई कारणों से आता है। प्रमुख रूप से तला पदार्थ खाने, धूम्रपान और अल्कोहल के कारण इसकी संभावना अधिक बढ़ जाती है।

विज्ञापन
man who returned home from gym died from heart attack
जिम से घर लौटे युवक की मौत - फोटो : adobe stock

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित बिलासपुर में रविवार को जिम से कसरत कर घर लौटे युवक की हार्टअटैक से मौत हो गई। रामपुर माजरा गांव निवासी राहुल (26) रोजाना की तरह सुबह जिम गए थे। अचानक तबीयत खराब होने लगी तो वे किसी तरह घर पहुंचे। हालत अधिक खराब होने से परिजन राहुल को इलाज के लिए जिम्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया।

विज्ञापन

इधर, डाढ़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर नारायण किशोर ने बताया कि हार्टअटैक कई कारणों से आता है। प्रमुख रूप से तला पदार्थ खाने, धूम्रपान और अल्कोहल के कारण इसकी संभावना अधिक बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं में जिम में कसरत का प्रचलन बढ़ गया है। ज्यादातर युवा अच्छा शरीर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रोटीन आदि का सेवन करते हैं। अधिकांश प्रोटीन वाले मिश्रण में स्टेरॉयड की मिलावट होती है, जिसकी अधिक मात्रा से हार्टअटैक आ सकता है। इसके अलावा कोरोना काल के बाद से युवाओं में इस तरह की गंभीर समस्याएं अधिक देखने को मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed