{"_id":"6543585249038b022e08d845","slug":"man-stuck-in-lift-for-30-minutes-in-greater-noida-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा शख्स, मचाता रहा शोर; अलार्म बजाने के बाद भी नहीं मिली मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा शख्स, मचाता रहा शोर; अलार्म बजाने के बाद भी नहीं मिली मदद
Thu, 02 Nov 2023 01:35 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:35 PM IST
सार
ग्रेनो वेस्ट की ला पैलेसिया सोसाइटी में बुधवार सुबह टावर डी की लिफ्ट में करीब 30 मिनट तक निवासी फंसा रहा। आरोप है कि अलार्म बजाने और शोर मचाने के बाद भी मेंटेनेंस की टीम से मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट की ला पैलेसिया सोसाइटी में बुधवार सुबह टावर डी की लिफ्ट में करीब 30 मिनट तक निवासी फंसा रहा। आरोप है कि अलार्म बजाने और शोर मचाने के बाद भी मेंटेनेंस की टीम से मदद नहीं मिली। जानकारी होने के बाद निवासियों ने मेंटेनेंस कर्मचारियों को बुलाया। उसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया। घटना के बाद से सोसाइटी के निवासियों में रोष है। लोगों ने बिल्डर के खिलाफ रखरखाव में लापरवाही करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़ित अमित पांडेय टावर डी के 10वें फ्लोर पर रहते हैं। बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह नौकरी पर जाने के लिए निकले थे। उन्होंने बताया कि जब वह नीचे की तरफ जाने लगे तो अचानक झटका लगने के साथ ही लिफ्ट रुक गई। लिफ्ट 9वें और 10वें फ्लोर के बीच में रुकी। कुछ देर इंतजार करने के बाद उन्होंने अलार्म बटन दबाया। आरोप है कि कई बार अलार्म बजाने के बाद भी मदद नहीं मिली। टावर में सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। काफी शोर मचाने के बाद भी कोई मदद के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
शोर सुनकर सुनकर उनकी पत्नी मौके पर पहुंची और तुरंत अन्य निवासियों को सूचना देकर मदद मांगी। उसके बाद मेंटेनेंस टीम के सदस्यों को मौके पर बुलाकर लिफ्ट का दरवाजा खुलवाया गया। करीब 30 मिनट बाद लिफ्ट से बाहर आकर अमित ने राहत की सांस ली। निवासियों का कहना है कि दो दिन पहले ही लिफ्ट की सर्विस हुई थी। उसके बाद भी लिफ्ट फंस गई। इससे पहले भी लिफ्ट के फंसने की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन