फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Man gives divorce over dowry

दहेज के लोभी ने पीडि़ता को दिया तलाक, दुष्कर्म का भी मामला दर्ज

Wed, 18 Sep 2019 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Man gives divorce over dowry
नूंह शहर के एक वार्ड की रहने वाली एक युवती की शादी वर्षों पूर्व खंड के एक गांव में की गई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग पीड़िता के ऊपर दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। जिससे पीड़िता के परिजन पूरा नहीं कर पाए। ससुराल पक्ष के लोग पीड़िता को तभी से परेशान कर रहे थे। बीते आठ सितंबर को पीड़िता के पति नासिर ने पीड़िता को तीन बार तलाक दे दिया। वहीं आरोपी के भाई दिलशाद पर भी पीड़िता ने जबरदस्ती रेप करने क आरोप लगाया है। पीड़िता ने घटना के बाद सारी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिससे पीड़िता के परिजन उन्हें महिला थाने लेकर आए। पीड़िता के ब्यानों के आधार पर ससुराल पक्ष के दर्जनों लोगों पर दहेज उत्पीडऩ के अलावा देवर पर दुष्कर्म पर पति नासिर पर तीन तलाक का मामला दर्ज किया गया है। वहीं दहेज उत्पीडऩ में ससुर हारूण, सास बस्सी, जन्नती, सईमन, फैमान, हसीना, जाकरा, जाकिर, जाहुल हक, रमजान, मुजाहिदा सहित अन्य कई आरोपियों पर पीड़िता कि शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।द्ध लेकिन अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। महिला थाना प्रभारी सुमन ने बताया कि पीड़िता कि शिकायत पर ससुराल पक्ष के सभी आरोपियों पर अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही मामले के सभी आरोपियों को जांच के बाद पकड़ा जाएगा। किसी आरोपी को बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed