फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Man accused of beating his wife and son with belt arrested from Noida sector 24

नोएडा: पत्नी और बेटे को बेल्ट से पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य फरार

Wed, 22 Sep 2021 09:06 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 22 Sep 2021 09:06 PM IST
सार

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक शख्स कमरे में अपने मासूम बेटे व पत्नी को बेल्ट व वाइपर से पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन
Man accused of beating his wife and son with belt arrested from Noida sector 24
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल परिसर स्थित आवास में बेल्ट से पत्नी और बेटे की पिटाई करने के आरोपी को कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह आरोपी धनंजय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ कोतवाली सेक्टर-24 में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन


इस मामले में एक और आरोपी फरार है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक शख्स कमरे में अपने मासूम बेटे व पत्नी को बेल्ट व वाइपर से पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा था। पुलिस की जांच में पता चला कि मामला ईएसआईसी अस्पताल परिसर का है। 
विज्ञापन


आरोपी धनंजय और उसकी पत्नी ईएसआईसी अस्पताल में काम करते हैं। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी धनंजय को सेक्टर-24 से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी के शामिल होने की बात बताई जा रही है जो रिश्ते में आरोपी का भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed