फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Major action by police against scrap mafia Ravi Kana

Greater Noida: स्क्रैप माफिया रवि काना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 100 करोड़ की संपत्ति की जब्त

Wed, 03 Jan 2024 03:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 03 Jan 2024 03:15 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रवि काना की करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति को सील किया है। 

विज्ञापन
Major action by police against scrap mafia Ravi Kana
सरिया माफिया के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामूहिक दुष्कर्म और गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज होने के बाद से फरार सरिया-स्क्रैप माफिया रविंद्र सिंह उर्फ रविंद्र नागर उर्फ रवि काना की 100 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई है। मंगलवार रातभर चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी की दो फैक्टरी पर दबिश देकर 20 खाली ट्रक, 60 बड़े वाहनों के कागजात, करीब पांच करोड़ का स्क्रैप और सरिया समेत चल-अचल संपत्ति सील कर दी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। स्क्रैप माफिया कार्रवाई के बाद सरंक्षण देने वाले सफेदपोश भी दहशत में हैं।

विज्ञापन

मंगलवार रात बीटा-2 और इकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने रवि काना के ठिकानों पर दबिश दी। बीटा- 2 थाने की टीम ने ग्रेनो वेस्ट के चेरी काउंटी सोसाइटी के करीब स्थित प्राइम प्रोसेसिंग टूल्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी पर छापा मारा। करीब 6 बीघे में बनी फैक्टरी से स्क्रैप से लदे दो ट्रक, दो ट्रैक्टर, 10 लाख रुपये कीमत का सरिया, तांबा, 200 टन स्क्रैप, 10 कंप्यूटर व प्रिंटर, तीन बाइक समेत अन्य सामान जब्त कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


इसी तरह ईकोटेक-1 क्षेत्र में गांव पोबारी स्थित श्रीकृष्णा स्टील्स में दबिश दी गई। पट्टे की जमीन पर अवैध रूप से संचालित फैक्टरी को सील कर कंपनियों से लाया स्क्रैप जब्त कर लिया गया है। सील की गई संपत्ति व कब्जे में लिए गए माल को विवेचना में शामिल किया जाएगा। पहले दिन की कार्रवाई में सील की गई संपत्ति की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रवि काना की तलाश में के लिए बीटा-टू कोतवाली पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों को उसे गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस की टीमाें ने मंगलवार रात नोएडा, ग्रेटर नोएडा व मुख्य आरोपी के गांव दादूपुर समेत कई स्थानों पर दबिश दी है। इसके अलावा दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा में भी कुछ स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

नेपाल के रास्ते फरार होने की आशंका
रवि काना और उसके गिरोह के 15 अन्य आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत बीटा-2 थाने में केस दर्ज किया गया है। गिरोह के सरगना रवि काना के नेपाल के रास्ते किसी और देश भागने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी का दुबई में भी कारोबार है। वह अपनी अवैध कमाई को वहीं खपा रहा है। इसलिए पुलिस उसके दुबई भागने की आशंका जताई जा रही है।

इन आरोपियों की भी तलाश जारी
स्क्रैप व सरिया माफिया रवि काना निवासी गांव दादूपुर के अलावा अमन, विशाल, अवध उर्फ बिहारी, तरुण छोंकर, महकी नागर उर्फ महकार, विक्की, अफसार, राशिद, प्रहलाद, काजल झा व रवि काना की पत्नी मधु भी फरार हैं। सभी आरोपियों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है। हालांकि पुलिस को अभी कामयाबी नहीं मिली है।

25 जुलाई को हटा दी गई थी सुरक्षा
पिछले 25 जुलाई को रवि काना को दी गई पुलिस सुरक्षा हटा दी गई थी। रवि के छोटे भाई दादूपुर के ग्राम प्रधान व सपा नेता हरेंद्र नागर की 8 फरवरी 2015 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद परिवार के सदस्यों को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि जांच के बाद उसकी सुरक्षा हटाई गई थी।

रवि नागर उर्फ रवि काना के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज होने के बाद बीटा-दो और इकोटेक प्रथम कोतवाली पुलिस ने दो फैक्टरियों समेत करीब 100 करोड़ संपत्ति सील की है। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।- साद मियां खान, डीसीपी ग्रेनो जोन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed