फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Greater Noida Road Accident On Yamuna Expressway Due To Fog News in Hindi

कोहरा बना आफत: जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे पर सात गाड़ियां आपस में टकराई; मोदीनगर में भिड़े 20 वाहन

Wed, 27 Dec 2023 10:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 27 Dec 2023 10:10 AM IST
सार

हादसे की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद जेवर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। उधर, मोदीनगर में भी वाहन आपस में टकरा गए।  

विज्ञापन
Greater Noida Road Accident On Yamuna Expressway Due To Fog News in Hindi
जेवर हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर दयानतपुर गांव के समीप सात वाहन एक दूसरे से टकरा गए। हादसे में हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। हादसे की वजह से एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद जेवर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। 

विज्ञापन


एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दयानतपुर के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण आगरा जाने की तरफ कई गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। वरिष्ठ अधिकारीगण व स्थानीय पुलिस बल मौके पर है। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं है। यातायात सुचारू का कार्य जारी है। 
विज्ञापन


उधर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर क्षेत्र में गांव मुरादाबाद के समीप रात दो बजे के आसपास 20 से अधिक वाहन भिड़ गए। मेरठ की ओर जाते समय पहले गन्ने से भरा ट्रक पलटा था, इसके बाद अन्य टकरा गए। क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया जा रहा। एक्सप्रेस वे पर जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे का कारण घना कोहरा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगरा में भी टकराए वाहन
उधर, आगरा में बुधवार की सुबह घने कोहरे की वजह से करीब एक दर्जन वाहन टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टकराने के बाद वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के झरना नेशनल हाईवे पर हुआ। 


हादसे में एक मुर्गी लदी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर एकत्र राहगीरों की भीड़ मुर्गी लूटने में जुट गई। कई लोग गाड़ी से मुर्गी लूट ले गए। वहीं अन्य क्षतिग्रस्त वाहनों से लोग सामान लूटते नजर आए। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया।

प्रयागराज में दो छात्रों की मौत
हंडिया कोतवाली इलाके के टोल प्लाजा के पास घने कोहरे की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों सोरांव के रहने वाले हैं। बुधवार सुबह सात बजे यह घटना हुई। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। काफी देर बाद दोनों की शिनाख्त हो सकी है। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस को यह जानकारी मिली है कि दोनों सोरांव इलाके के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed