फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mahapanchayat on 15 March in Ferozepur Jhirka

फिरोजपुर झिरका में 15 मार्च को महापंचायत

Sun, 28 Feb 2021 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat on 15 March in Ferozepur Jhirka
पुन्हाना। ज्यों-ज्यों किसानों के धरना लंबा होता जा रहा है किसानों के हौसले और मजबूत होते जा रहे हैं। रविवार को हरियाणा-राजस्थान सीमा सुनहेड़ा पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों में काफी उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान नेताओं ने एक बैठक आयोजित कर फैसला लिया कि 15 मार्च को राजा हसन खां की शहादत के दिन फिरोजपुर झिरका में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत में किसान आंदोलन से जुड़े किसान नेता और प्रमुख लोगों को बुलाया जाएगा। इस महापंचायत में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में बसे 36 बिरादरी के मेवाती किसानों को बुलाया जाएगा। पिछले 48 दिनों से सुनहेड़ा बॉर्डर पर किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे मौलाना अरशद मीलखेड़ला ने बताया कि राजा हसन खां मेवात के आखरी राजा थे। जिन्होंने राणा सांगा के साथ मिलकर कांनवाह के मैदान में 15 मार्च 1527 को बाबर से जंग लड़ते हुए अपने 12 हजार घुड़सवारों के साथ देश के लिए शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

इस बार देश के महान सपूत शहीद हसन खां मेवाती की शहादत दिवस को किसान दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा इस बारे में आज मेवाती किसान मोर्चा के प्रमुख किसानों की सुनहेड़ा बॉर्डर पर हुई अहम बैठक में फैसला लिया गया है। इस मौके पर मौलाना अरशद मीलखेड़ला के अलावा किसान मोर्चा के प्रवक्ता रसीद अहमद एडवोकेट, मोलाना अजहर, आसिफ अली चंदेनी, बुरहान सलम्बा, इब्राहीम इंजीनियर बिसरू, मोलाना याहया करीमी, हाजी रमजान मालब, मुफ्ती जाहिद, सलीम अहमद, अजीज अख्तर, तौफीक अहमद, मुबारक अटेरना, अरशद वकील, गुलाम नबी आजाद, मोलाना अतहर झिरका, इब्राहीम बाघोला, शरीफ गंगवानी, आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed