फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Omaxe Society Case: Mahapanchayat Held Today in Support of Shrikant Tyagi Latest News Updates in Hindi

'गालीबाज' त्यागी के समर्थन में महापंचायत: जेल से आए युवकों का सम्मान, सांसद के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 22 Aug 2022 03:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 22 Aug 2022 03:34 AM IST
सार

श्रीकांत त्यागी के समर्थन में सलारपुर स्थित रामलीला ग्राउंड में हजारों की संख्या में त्यागी समाज के लोग पहुंचे और स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महापंचायत में उपस्थित वक्ताओं ने कमिश्नरेट पुलिस पर भी जमकर भड़ास निकाली।

विज्ञापन
Noida Omaxe Society Case: Mahapanchayat Held Today in Support of Shrikant Tyagi Latest News Updates in Hindi
पंचायत में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता मामले में गिरफ्तार कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थन में हुई महापंचायत में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। आधे दर्जन से अधिक राज्यों और पश्चिमी यूपी के एक दर्जन जिलों से लोग श्रीकांत के समर्थन में सलारपुर स्थित रामलीला ग्राउंड पहुंचे। श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी के समर्थन में जबरन सोसायटी में घुसने पर जेल जाने वाले 6 युवकों को पंचायत के मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। 

महापंचायत में श्रीकांत की तत्काल रिहाई की मांग उठी। मंच से पुलिस-प्रशासन को एक घंटे में मौके पर पहुंचने की चेतावनी दी गई। इसके बाद जिलाधिकारी सुहास एलवाई पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे। त्यागी समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर श्रीकांत पर लगे गैंगस्टर एक्ट को हटाने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। 

विज्ञापन


श्रीकांत के समर्थन में सलारपुर स्थित रामलीला ग्राउंड में हजारों की संख्या में त्यागी समाज के लोग पहुंचे और स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महापंचायत में उपस्थित वक्ताओं ने कमिश्नरेट पुलिस पर भी जमकर भड़ास निकाली और कहा कि पुलिस ने श्रीकांत हुआ उसके परिवार पर गलत तरीके से कारवाई की है। संयुक्त यागी स्वाभिमान मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित इस महापंचायत में दोपहर बाद तक लोगों का आना जाना लगा रहा और सुबह से ही नारेबाजी करते हुए लोग कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान करीब  डेढ़ हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और आयोजकों की तरफ से महापंचायत में 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। महापंचायत में त्यागी समाज के लोगों ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी और उनके परिजनों को पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया। सोसाइटी में श्रीकांत के परिजनों से मिलने गए युवकों को निर्दोष बताते हुए आरोप लगाया गया कि डॉ महेश शर्मा के इशारे पर 10 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि श्रीकांत को गलती की सजा मिलनी चाहिए, लेकिन पुलिस ने उसकी पत्नी अनु त्यागी और मामी को थाने में बुलाकर प्रताड़ित किया, जो गलत है। मामी को पांच दिन पुलिस जीप में लेकर घूमती रही। बच्चों को खाना देने पहुंचे छह युवकों पर भी केस दर्ज किया गया। श्रीकांत मामले में छह युवकों पर राजनीति से प्रेरित होकर केस दर्ज किया गया। इसे बिना शर्त हटाया जाना चाहिए। साथ ही, मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही, श्रीकांत से गैंगस्टर एक्ट हटाया जाना चाहिए।


एक तरफ जहां मुखर हो त्यागी समाज ने आज नोएडा में महापंचायत बुलाई, वहीं ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के लोग मौन तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। दोनों गुटों के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है। जहां महापंचायत में लगे पोस्टर इस प्रकरण को त्यागी समाज के सम्मान से जोड़ा जा रहा है, वहीं ग्रैंड ओमेक्स सोसायइटी के निवासी पूरी सोसाइटी में पोस्टर लगा कर अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने का संदेश दे रहे हैं।

सुरक्षा घेरे में पहुंची अन्नु त्यागी
अन्नु दोपहर करीब 2:50 बजे महापंचायत में पहुंची। महिला आईपीएस अफसर सहित कई पुलिस अधिकारी उसकी सुरक्षा में तैनात दिखे। अन्नु को देखकर त्यागी समाज के युवाओं ने जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। सेल्फी लेने की होड़ भी रही।

त्यागी समाज की ये हैं मांग

  • श्रीकांत की जब्त गाड़ियां, सामान व सभी कागजात वापस मिले।
  • फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजे गए छह युवकों पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए।
  • श्रीकांत की मामी को अपमानित करने वाले फेज-2 थाने के तत्कालीन प्रभारी को बर्खास्त किया जाए।
  • श्रीकांत के घर का जो भी बिना अतिक्रमण वाला हिस्सा तोड़ा गया है उसे दोबारा बनाकर हर्जाना दिया जाए।
  • ओमैक्स सोसाइटी में अतिक्रमण के 299 लंबित मामलों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए।
  • डॉ. महेश शर्मा की संपत्ति व अतिक्रमण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। 
  • ओमैक्स सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के फर्जीवाड़े की सब रजिस्ट्रार कार्यालय से जांच कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed