{"_id":"65da4fec66f301697c023e47","slug":"magic-overturns-on-yamuna-expressway-more-than-10-injured-grnoida-news-c-23-1-noi1091-26804-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आगरा समेत सभी केंद्रों के ध्यानार्थ\nयमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी मैजिक, 10 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आगरा समेत सभी केंद्रों के ध्यानार्थ यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी मैजिक, 10 से ज्यादा घायल
विज्ञापन
-ओवरटेक करते समय डिवाइडर से टकराकर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार टाटा मैजिक ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में 13 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस और हाईवे सुरक्षा कर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे कर यातायात सुचारु कराया। घायल एक ही गांव के हैं और शादी से पहले भात की रस्म को पूरा करके घर लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि जेवर कोतवाली क्षेत्र के कुरैम गांव निवासी महिला व पुरुष 13 लोग टाटा मैजिक में सवार होकर दादरी स्थित रिश्तेदारी में भात की रस्म पूरी करने गए थे। लौटते समय यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से 25 किमी की दूरी पर जब फलेदा गांव के नजदीक पहुंचे तो आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इसके बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गाड़ी में सवार मनवीर, बीना, ओमपाल, वीरेंद्र, बाला, प्रकाशी, नरेंद्र समेत करीब 13 लोग घायल हो गए। क्षतिग्रस्त वाहन को मौके से हटाकर यातायात को सुचारु कराया गया। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी तक उनके पास किसी की ओर से शिकायत नहीं आई है। शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस ने अपनी ओर से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
100 किमी प्रति घंटे से अधिक रफ्तार हुई तो होगी कार्रवाई
डीसीपी यातायात अनिल यादव ने बताया, यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज गति के कारण टाटा मैजिक का संतुलन बिगड़ा था और इस कारण हादसा हो गया। इसकी जांच कराई जा रही है। यदि निर्धारित गति से अधिक रफ्तार हुई तो वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -
सभी घायलों को घटना के तत्काल बाद अस्पताल पहुंचाया गया। वाहनों का आवागमन होने से पहले ही पलटी गाड़ी को सड़क से हटा लिया गया।
अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेनो जोन।
-- -- -- -- -- -- -- -