फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   madhya pradesh Sarpanch representative alleges corruption in front of minister

Noida News: पंचायत मंत्री के सामने सरपंच प्रतिनिधि ने कहा- 6 महीने सरपंच बने हो गए लेकिन एक काम नहीं हुआ

Mon, 23 Jan 2023 04:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh Sarpanch representative alleges corruption in front of minister
शिवपुरी. मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया शिवपुरी आज इस दौरान शिवपुरी के कोलारस में उन्होंने नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा की लेकिन इस चर्चा के दौरान एक सरपंच प्रतिनिधि ने पंचायती राज व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। रांची ग्राम पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि का कहना था कि उनके गांव में काम नहीं हो रहा है। जनपद पंचायत के अधिकारी सुनते नहीं है। 6 महीने पहले निर्वाचित हुए हैं लेकिन गांव में निर्माण के कोई काम नहीं हो रहा है। सरपंच एवं सचिवों की इस बैठक में रांची सरपंच प्रतिनिधि गोलू यादव ने कहा कि साहब हमारे गांव में 6 महीने से 6 रुपए का काम नहीं आया। सरपंच प्रतिनिधि ने पंचायत मंत्री के सामने अपनी परेशानी बताई। इस दौरान पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया संबंधित नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि को दिलासा देते हुए नजर आए। वहीं दूसरी ओर इस सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि गांव में भ्रष्टाचार है, पंचायतों में भ्रष्टाचार है और अधिकारी सुनते नहीं है। वहीं दूसरी ओर पंचायत मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से तुम मंदिर में जाते हो मंदिर में भगवान के सामने प्रसाद चढ़ाते हो यहां
विज्ञापन

तुम्हारा स्वार्थ रहता है। इस तरह की बातें यहां पंचायत मंत्री करते नजर आए। कुल मिलाकर सीधा उत्तर देने की वजह पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया वर्तमान में पंचायती सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार का घोषित समर्थन करते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed