फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Madhuban in Under 17 and Muhammadabad Gohna in Under 19 are champions

Noida News: अंडर 17 में मधुबन और अंडर 19 में मुहम्मदाबाद गोहना चैंपियन

Fri, 05 Sep 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Madhuban in Under 17 and Muhammadabad Gohna in Under 19 are champions
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में  जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के मैच म
मुहम्मदाबादगोहना। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से जिलास्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद गोहना के नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। अंडर 17 की प्रतियोगिता में मधुबन तहसील ने मुहम्मदाबाद गोहना को 28-26 के अंतर से हराकर खिताब जीता। जबकि अंडर-19 की प्रतियोगिता में मुहम्मदाबाद गोहना ने घोसी तहसील को 15-5 के अंतर से हराया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का जिला की वॉलीबॉल टीम में चयन किया जाएगा। जिला टीम में शामिल खिलाड़ी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगे।
विज्ञापन

पहले मैच में मधुबन और मुहम्मदाबाद गोहना के बीच नजदीकी मुकाबला हुआ। मात्र दो अंक के अंतर से मधुबन ने मुहम्मदाबाद को हराया और विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इसी क्रम में अंडर-19 प्रतियोगिता में मुहम्मदाबाद गोहना के खिलाड़ियों ने घोसी तहसील को बड़े अंतर से हराया और चैंपियन बने। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मोहम्मद फायक ने किया। इस दौरान जिला खेल सचिव शिव शंकर सिंह, व्यायाम शिक्षक दुर्गेश सिंह, संजय सिंह, गिरीश यादव, और अमरेंद्र कुमार मौजूद रहे। प्रतियोगिता में नौशाद अहमद, राकेश सिंह, इंद्रसेन सिंह, वजीर अंसारी, असलम आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन


जनपदीय चयन ट्रायल्स आठ को

मऊ। खेल निदेशालय के तत्वावधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सीनियर पुरुष राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 सितंबर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर में होगा। यह जानकारी क्रीड़़ा अधिकारी डीपी सिंह ने दी। टीम का जनपदीय चयन ट्रायल्स आठ सितंबर को दोपहर बाद दो बजे से जिला खेल कार्यालय डाॅ. भीम राव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। जनपद स्तर पर चयनित खिलाडी मंडल स्तर पर 10 सितंबर को सुबह 11 बजे से सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 15 से 17 सितंबर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर में राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed