फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lover consents to second marriage and murder of relationship partner

Noida News: प्रेमी ने दूसरा विवाह कर की सहमति संबंध पार्टनर की हत्या

Wed, 31 Jan 2024 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lover consents to second marriage and murder of relationship partner
प्रेमी ने दूसरा विवाह कर की सहमति संबंध पार्टनर की हत्या
विज्ञापन

- विवाह की भनक लगने पर युवक के घर पहुंच गई थी महिला
- कार से ले जाकर की वारदात, आरोपी ने शव बादलपुर में फेंका
माई सिटी रिपोर्टर

गाजियाबाद/ग्रेटर नोएडा/दादरी। हापुड़ की महिला संजना उर्फ सता (37) की सहमति संबंध में रह रहे प्रेमी अरुण कुमार ने हत्या कर शव बादलपुर क्षेत्र में फेंक दिया। दादरी के लुहारली गांव के अरुण ने दो माह पहले दूसरा विवाह कर लिया था। इसका विरोध करने संजना अरुण के घर पहुंच गई, आरोपी संजना को समझाने के बहाने कार में ले गया और रास्ते में विवाद होने पर गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा गाजियाबाद के सिंहानी गेट पुलिस ने किया है, लेकिन केस गौतमबुद्ध नगर में स्थानांतरित किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि मूलरूप से हापुड़ के धौलाना निवासी संजना के भाई ने 29 जनवरी को सिहानी गेट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि संजना बाजार गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि अरुण कैब चलाता था। दो साल पहले उसकी मुलाकात संजना से हुई थी। इसके बाद अरुण और संजना गाजियाबाद में पति-पत्नी की तरह सहमति संबंध में रहने लगे। संजना के पूर्व पति से चार बच्चे थे, दो संजना के साथ रहते थे। दो महीने पहले अरुण ने प्रीति नाम की युवती से दूसरा विवाह कर लिया था। इसके बाद अरुण का संजना के पास जाना आना कम हो गया था। संजना दूसरे विवाह का विरोध करती थी।
विज्ञापन

-----
पहले पति से स्टांप पर किया था करार
गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि दो साल पहले अरुण के साथ सहमति संबंध में रहने से पहले संजना ने पहले पति और उसके परिवार के लोगों से स्टांप पर एक करार किया था। इसमें संजना के पहले पति व उसके घरवालों ने लिखा था कि संजना उर्फ सता के अरुण के साथ रहने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। इसी करार के चलते दो बच्चे संजना व दो पहले पति के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
गाजियाबाद के डीसीपी सिटी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि आरोपी अरुण कुमार संजना के साथ मसूरी के मिशलगढ़ी में रह रहा था। संजना प्रीति के पास जाने का विरोध करती थी। 28 जनवरी को संजना उसके घर दादरी में महामाया एन्क्लेव आई और वहां झगड़ा किया। किसी तरह समझाकर कार में बैठाकर अरुण संजना को एनटीपीसी रोड की तरफ ले गया। जहां सुनसान इलाके में शॉल से गला दबाकर संजना की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। घटना गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में हुई है, इसलिए केस वहीं स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed