फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot of 2 cr in gurugram

गुरुग्राम में व्यापारी की मां और बेटे को बंधक बनाकर दो करोड़ की लूट

Sat, 07 Mar 2020 05:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2020 05:28 AM IST
विज्ञापन
loot of 2 cr in gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जेम्स एंड ज्वैलरी पर हैंडीक्राफ्ट का कार्य करने वाले एक व्यापारी के घर नौकर ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार को आरोपी ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर व्यापारी की मां व 6 वर्षीय बेटे को बंधक बनाकर घर के अंदर रखे जेवरात, नकदी समेत कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। इनकी कीमत करीब 2 करोड़ है। सूचना के बाद पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


एसीपी सदर अमन यादव ने बताया जांच में सामने आया है की आरोपी सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। पुलिस और अपराध शाखा की 3 टीमें जांच में जुटी हुई है।

व्यापारी के पिता प्रदीप गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-45 स्थित मकान नम्बर 1008 में रहते हैं। उनका दिल्ली के आसफ अली रोड पर जेम्स एंड ज्वैलरी व हैंडीक्राफ्ट का कारोबार है। शुक्रवार को घर पर उनकी पत्नी स्नेहा गुप्ता, छह साल का बेटा व नौकर जगदीश उर्फ राजू थे।
विज्ञापन


शाम को जब वह दिल्ली से वापस लौटे तो काफी प्रयास के बाद भी अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला। किसी तरह से वह घर के अंदर पहुंचे तो उनकी पत्नी व पोता अंदर पड़े मिले। उनके हाथ-पांच बंधे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दोनों को मुक्त करवाया और उसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को इन्होंने बताया कि नौकर जगदीश उर्फ राजू ने दोनों के हाथ-पांव बांध दिए तथा घर में रखी करीब दो करोड़ रुपये के जेवरात व करीब पांच लाख रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गया।

मूल रूप से कानपुर का रहने वाला जगदीश उर्फ राजू करीब 19 साल का बताया जाता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीन दिन पहले घर के आगे टहलते वक्त आरोपी ने व्यापारी से नौकरी मांगी थी जिस पर तरस खाकर व्यापारी ने उसे घर पर काम के लिए रख लिया। व्यापारी ने उसका ना तो कोई आईडी प्रूफ लिया और ना ही पुलिस सत्यापन करवाया।


पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। जिसमें वे लोहे की रॉड, हथौड़ा और दूसरे औजार लेकर आये थे। वारदात के बाद आरोपी सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed