फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lok Sabha elections: AAP fields four candidates in Delhi, bets on three MLAs

लोकसभा चुनाव : आप ने दिल्ली में उतारे चार उम्मीदवार, तीन विधायकों पर दांव

Tue, 27 Feb 2024 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections: AAP fields four candidates in Delhi, bets on three MLAs
विधायक सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार, सहीराम लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव
विज्ञापन

कांग्रेस से आप में शामिल हुए महाबल मिश्रा पर पश्चिमी दिल्ली से जताया भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने चार लोकसभा सीटों पर मंगलवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने अपने तीन विधायकों सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार व सहीराम को मैदान में उतारा है, जबकि पश्चिमी दिल्ली में कांग्रेस से आप में शामिल हुए महाबल मिश्रा को मौका दिया है। नई दिल्ली सीट पर सोमनाथ, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप व दक्षिणी दिल्ली से सहीराम चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा आप ने राज्यसभा के पूर्व सदस्य सुशील गुप्ता को कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। सीट बंटवारे को लेकर हुए समझौते के तहत आप दिल्ली में चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आप की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक हुई। इसमें उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद आप के राज्यसभा सांसद व महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी ने कोर वालंटियर्स को चुनाव में उतारा है।

सोमनाथ भारती : पेशे से वकील सोमनाथ भारती मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं। 2013 की 49 दिनों की सरकार में पहली बार मालवीय नगर सीट से सोमनाथ भारती चुनाव जीतकर विधानसभा में आए थे। केजरीवाल ने उन पर विश्वास जताते हुए कानून मंत्री बनाया था। उसके बाद से सोमनाथ तीसरी बार मालवीय नगर सीट से जीत कर विधायक हैं। मौजूदा समय में वह दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन


कुलदीप कुमार : पार्टी के कोर वॉलिंटियर रहे कुलदीप कुमार ने निगम पार्षद से विधायक तक का सफर तय किया। साल 2020 में उन्होंने कोंडली से विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। वह आरक्षित सीट से आते हैं। पार्टी ने उन्हें सामान्य सीट पर मौका देकर बड़ा दाव खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सहीराम पहलवान : बहुजन समाज पार्टी से आप में शामिल हुए सहीराम पहलवान गुर्जर समाज से आते हैं। साल 2013 के चुनाव में उन्होंने बसपा के टिकट पर तुगलकाबाद विधानसभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन दूसरे नंबर पर रहे थे। इसके बाद वह आम में शामिल हो गए। साल 2015 में पहली बार उन्होंने आप की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। वह लगातार दो बार से इस सीट पर विधायक हैं।





महाबल मिश्रा : कांग्रेस से आप में शामिल हुए महाबल मिश्रा पूर्वांचली नेता माने जाते हैं। उनका राजनीतिक सफर पार्षद से शुरू हुआ था। पहली बार 1997 में पार्षद बने थे। इसके बाद 1998 में विधायक बने। उसके बाद लगातार द्वारका से विधायक चुने गए। साल 2010 में सांसद सज्जन सिंह का टिकट कटने के बाद इन्हें टिकट मिला और चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे। साल 2020 में उनकी आप से नजदीक बढ़ी। पहले उनका बेटा आप में शामिल हुआ और उसके बाद वह निगम चुनाव से पहले आप में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article