फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   locks put on tehsildar office and court

Noida News: तहसीलदार कार्यालय और कोर्ट में जड़ा ताला

Fri, 05 Sep 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
locks put on tehsildar office and court
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता,पहुंची पुलिस।संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार की सुबह माल बाबू कार्यालय और तहसीलदार कोर्ट में ताला बंद कर दिया। नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। जानकारी होने पर तहसीलदार अनीश सिंह ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर फोर्स बुला ली। इसपर अधिवक्ता और नाराज हो गए और तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी तेज कर दी। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय और कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्राइवेट और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हटाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

तहसील बार अध्यक्ष फिरोज अहमद और पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद खालिद के नेतृत्व में सभी अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसीलदार के कार्यालय में प्राइवेट कर्मचारी मनमाना कार्य करते हैं। मुकदमों की फाइलों में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। न्यायालय में फाइलों को अनावश्यक रोक कर रखा गया है। इससे वादकारियों का नुकसान हो रहा है। मनमानी ढंग से कर्मचारियों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


तहसीलदार बोले- आरोप निराधार

तहसीलदार अनीश सिंह ने इस प्रकरण में बताया कि अधिवक्ता फाइलों के निस्तारण में अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास करते हैं। न्यायिक प्रक्रिया के तहत मुकदमों का निस्तारण किया जाता है। तहसील में कार्यरत कर्मचारियों की कार्य क्षमता का आकलन कर किसी भी कार्यालय में स्थानांतरित किया जा सकता है। इसको लेकर अधिवक्ता अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। प्राथमिकता के आधार पर फाइलों को निस्तारित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें किसी भी प्रकार की दखल और दबाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed