फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lockdown over ruled, FIR on 96

लॉकडाउन : पहले दिन जमकर उल्लंघन, 96 से अधिक पर एफआईआर

Mon, 23 Mar 2020 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lockdown over ruled, FIR on 96
नोएडा के हरिदर्शन पुलिस चौकी के पास दिल्ली से नोएडा आने के लिए पुलिस कर्मी से हाथ जोड कर मिन्नत कर - फोटो : Noida
लॉकडाउन : पहले दिन जमकर उल्लंघन, 96 से अधिक पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

नोएडा। कोरोना के कहर से बचने के लिए शासन की ओर से किए गए लॉकडाउन के पहले दिन शहरवासियों ने जमकर उल्लंघन किया। सोमवार को लोग बेपरवाह होकर बाहर निकले। शहर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 96 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मंगलवार को भी पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि लॉकडॉउन के पहले दिन पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान घर से बाहर निकलने वाले लोगों को समझाया। इसके बाद भी जब लोग नहीं माने तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। शहर में करीब 40 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। जनपद में सोमवार को लॉकडाउन का बहुत ज्यादा असर नहीं दिखा। लोग बेपरवाह सड़कों पर घूमते दिखे। वहीं, हरौला और सेक्टर-8 की सड़कों पर कुछ युवा टिक-टॉक वीडियो बनाते दिखे। इसके अलावा बार्डरों पर पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। मीडिया कर्मियों को भी पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ा। मंगलवार को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस और सख्ती से पेश आएगी। ऐसे में बेवजह सड़कों पर घूमते दिखे तो हवालात की हवा भी खानी पड़ सकती है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश पर जनपद में 25 मार्च तक लॉकडाउन रहेगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर प्रदेश सरकारों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराए जाने की अपील की। इसके तहत मंगलवार को पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed