फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lock in three council schools, 38 teachers and personnel found absent in 32

Noida News: तीन परिषदीय स्कूलों में ताला, 32 में 38 शिक्षक-कर्मी मिले अनुपस्थित

Thu, 13 Apr 2023 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Lock in three council schools, 38 teachers and personnel found absent in 32
तीन परिषदीय स्कूलों में ताला, 32 में 38 शिक्षक-कर्मी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन

- बीएसए के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग की टॉस्क फोर्स टीम ने 35 परिषदीय स्कूलों का किया निरीक्षण
-बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षक-कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण, एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टॉस्क फोर्स टीम के औचक निरीक्षण में तीन परिषदीय स्कूलों में ताला लटका मिला और 32 स्कूलों में 37 शिक्षक और एक कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कुछ स्कूलों में पूछने पर बच्चों ने बताया कि मैडम देर से स्कूल पहुंचती हैं।

परिषदीय विद्यालयों के खुलने का समय सुबह 7.45 है। बुधवार सुबह 7.50 बजे बेसिक शिक्षा अधिकारी एश्वर्या लक्ष्मी के नेतृत्व में टॉस्क फोर्स ने अभियान शुरू किया तो कंपोजिट स्कूल रूपवास, प्राथमिक स्कूल नीलौनी शाहपुर, प्राथमिक स्कूल खोदना खुर्द बंद मिला। वहीं, 32 स्कूलों में 15 सहायक शिक्षक, 22 शिक्षामित्र और एक अनुदेशक अनुपस्थित मिले। कई स्कूलों में छात्र शिक्षकों का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। टाइम एंड मोशन के अनुसार शिक्षकों को स्कूल समय से आधे घंटे पहले पहुंचने और अवकाश होने के आधे घंटे बाद जाना होता है। इसके बावजूद अधिकतर स्कूलों के शिक्षक स्कूल देर से पहुंचे। अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों, शिक्षामित्रों और कर्मियों के एक दिन का वेतन काटने की सिफारिश भेजी गई है।
विज्ञापन


कई दिनों बाद निरीक्षण पर निकली टॉक्स फोर्स
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रतिदिन स्कूलों का निरीक्षण करने का आदेश दिया हुआ है, लेकिन कई-कई दिन बीत जाने के बाद भी टास्क फोर्स के सदस्य औचक निरीक्षण पर नहीं निकलते हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ ही टीम के अन्य सदस्यों को प्रत्येक माह 20 से लेकर 30 स्कूलों का निरीक्षण करना निर्धारित है। टीम के कुछ सदस्यों को छोड़कर कोई भी सदस्य प्रत्येक माह पूरे निरीक्षण नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों में अनुपस्थित मिले शिक्षक
कंपोजिट स्कूल रूपवास, प्राथमिक स्कूल खेड़ी-1, सुनपुरा-2, एच्छर, क्यामपुर, अटाई मुरादपुर, खोदना खुर्द, खोदना खुर्द-2, आमका एक, देवला, मलकपुर, बेगमपुर, निलौनी-शाहपुर, रुस्तमपुर, आमका-2, इटैड़ा, सूरजपुर के साथ अन्य स्कूलों में शिक्षक अनुपस्थित मिले।


35 स्कूलों के निरीक्षण के दौरान तीन स्कूलों में ताला लगा मिला है। 38 शिक्षक और कर्मी अनुपस्थित मिले हैं। सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके साथ ही एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
-ऐश्वर्या लक्ष्मी, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed