फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   LLB student shot dead in Sakipur village

LLB के छात्र को गोलियों से भूना: एक के बाद एक किए तीन फायर, कूड़ा जलाने पर हुआ था विवाद; एनकाउंटर की उठी मांग

Wed, 06 May 2026 10:58 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Wed, 06 May 2026 10:58 PM IST
सार

साकीपुर गांव में मंगलवार रात एलएलबी छात्र साजन भाटी की पड़ोसी मंगेश ने गोली मारकर हत्या कर दी। कूड़ा विवाद के बाद हुई इस घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
LLB student shot dead in Sakipur village
छात्र की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के साकीपुर गांव में मंगलवार रात एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी पड़ोसी है और चार दिन पहले नाली के पास कूड़ा जलाने पर विवाद हुआ था। घटना से पहले भी आरोपियों ने मृतक पर टिप्पणी की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट की और फिर एक आरोपी ने अवैध तमंचे से तीन गोली मार दीं। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा। वहीं चार में से मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

साजन भाटी (25 वर्ष) अपने परिवार के साथ साकीपुर में रहते थे। साजन का चार दिन पहले पड़ोसी मंगेश उर्फ टिल्लू व उसके परिवार के साथ नाली से निकला कूड़ा जलाने को लेकर विवाद हो गया था। तब आसपास के लोगों ने समझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया दिया था। मंगलवार रात करीब 12:30 बजे साजन भाटी किसी शादी में शामिल होने के बाद घर पहुंचे थे। आरोप है कि पड़ोसी मंगेश अपने परिजनों के साथ पहले से ही तैयार बैठा हुआ था। जैसे ही साजन वहां पहुंचा तो उस पर टिप्पणी की। विरोध करने पर आरोपियों ने साजन के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि तभी मंगेश ने अवैध तमंचे से साजन को गोली मार दी। एक के बाद एक कुल तीन गोलियां साजन को मारी गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो गोली पेट और एक जांघ के ऊपरी हिस्से में लगी है। गोली लगने के बाद साजन जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज और शोर सुनकर साजन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग गए। परिजनों ने घायल को ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बुधवार सुबह अस्पताल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जिसको देखकर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया। परिजनों ने आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग की। बाद में पुलिस ने परिजनों को आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दी गई। जिसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए।

विज्ञापन

शाम को किया गया अंतिम संस्कार
परिजनों को समझाने के बाद सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने मृतक साजन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम कराने के बाद पुलिस ने साजन का शव परिजनों को सौंपा। शाम करीब 5 बजे शव गांव में पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। शाम को पुलिस की मौजूदगी में साजन के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहें।

गांव में तैनात किया गया पुलिस बल
हत्या के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल है। आरोपियों के घर पर ताला लगा हुआ है। मृतक के भाई ने मुख्य आरोपी मंगेश, उसके भाई व मां और ताऊ के लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही तनाव को देखकर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed