फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Liquor found in police raid

पुलिस ने होटल से 16 पेटी शराब बरामद की

Tue, 17 Sep 2019 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Liquor found in police raid
तावडू। पुलिस ने एक होटल पर अवैध रूप से बेची जा रही 16 पेटी शराब बरामद की है। आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी उप सहायक निरीक्षक ने बताया कि पटौदी रोड पर मौजूद पुलिस को सूचना मिली कि ओमबीर पुत्र हरबंस निवासी गांव निहालगड़ थाना तावडू ने बिलासपुर रोड पर चौधरी होटल खोल रखा है और यहां पर अवैध शराब बेचता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो आरोपी पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। पुलिस ने अन्य साथियों की मदद से उसे काबू किया। होटल के आसपास जांच करने पर बाहरी दीवार के पास काफी मात्रा में अवैध शराब मिली। बरामद शराब में किंगफिशर की 3 पेटी, ट्यूबर्ग बीयर की 2 पेटी, ओसी बल्यू अध्धा की 2 पेटी, 1 पेटी ओसी बल्यू पव्वा, 4 पेटी देशी संतरा अध्धा, 2 पेटी शराब संतरा पव्वा, 2 पेटी शराब देसी अध्धा मस्ताना मिली। उन्होंने बताया कि बरामद शराब बेचने के बारे में आरोपी कोई लाइसेंस व कागजात पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed