फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lightning struck due to dust storm, trees fell in many places

धूल भरी आंधी से गुल हुई बिजली, कई जगह गिरे पेड़

Tue, 26 Apr 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Lightning struck due to dust storm, trees fell in many places
तेज हवा से गिरे टिन के शेड।
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। सोमवार रात करीब 9:30 बजे आई तेज आंधी से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ज्यादातर इलाकों में डेढ़ से तीन घंटे तक बिजली गुल हो गई । सेक्टर-137 लाजिक्स ब्लासम सोसाइटी में कई टिन शेड गिर गए। वहीं सेक्टर-34 ए ब्लॉक में आंधी से सेक्टर में पेड़ गिर गया। वही सेक्टर-73 महादेव अपार्टमेंट में छत की ईंट गिरने से महिला घायल होने से बची। आंधी इतनी तेज थी की कई स्थानों पर सड़क में रखे पुलिस बैरिकेड भी गिर गए। कई स्थानों पर शादी समारोह में भी पंडाल गिरने से अफरातफरी का माहौल रहा। सेक्टर-50,61,71,34,27,82,अरुण विहार,92,36,46,107,132,51,31,76,19,46,122,12,93 और सेक्अर-137 समेत शहर के कई सेक्टरों के निवासियों ने बताया की करीब तीन घंटे तक लाइट नही आई। वहीं तेज आंधी के बाद ग्रेटर नोएडा के ज्यादातर इलाकों में करीब डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान स्ट्रीट लाइट भी बंद रही। धूल भरी तेज आंधी की वजह से चालकों ने वाहनों को सड़क पर ही रोक दिया। करीब आधे घंटे बाद आंधी थमने पर वाहन अपने गंतव्य को रवाना हुए। सेक्टर-71 मेट्रो अपपर्टमेंट के एओए अध्यक्ष सुभाष चौहान ने बताया की आधी में कई पेड़ टूट कर गिरे। निवासी अभिषेक ने बताया की सेक्टर में लाइट नहीं आने से लोगों को परेशानी हुई। सोसाइटी निवासी मनीष ने बताया की लोग घरों में बंद हो गए। वहीं कुछ निवासियों ने टिन शेड गिरने की निगरानी की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed