फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Light rain expected on August 15

Noida News: 15 अगस्त को हल्की बारिश के आसार

Wed, 13 Aug 2025 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Light rain expected on August 15
नोएडा। सुबह से हो रही तेज चटक धूप के साथ ही उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। ऐसे में शहरवासियों को अगस्त के महीने में जून जैसी गर्मी महसूस हो रही है। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप हो गई और शाम तक बादलों की आवाजाही भी नहीं रही। हालांकि 15 अगस्त को मौसम बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश के आसार बन सकते हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान में अगले चार-पांच दिन तक गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बारिश का येलो अलर्ट नहीं है और नो वॉर्निंग जोन होने से हल्की बारिश हो सकती है लेकिन तेज बारिश की संभावना फिलहाल नहीं बन रही है। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि 15 अगस्त को मौसम बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश के आसार है। 14 और 15 अगस्त को हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, बुधवार को नोएडा का एक्यूआई 141 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 188 दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed