{"_id":"687a52cd03563717720dcbc3","slug":"library-of-assembly-will-be-modern-museum-will-also-be-noida-news-c-340-1-del1011-97930-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विधानसभा की लाइब्रेरी बनेगी आधुनिक, म्यूजियम भी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विधानसभा की लाइब्रेरी बनेगी आधुनिक, म्यूजियम भी होगा
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ने सौंपी व्यवहार्यता अध्ययन रिपोर्ट, लाइब्रेरी में होगा बड़ा बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विधानसभा की लाइब्रेरी पूरी तरह आधुनिक और डिजिटल होगी। इसमें ई-लाइब्रेरी, आर्काइव और म्यूजियम भी होगा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) ने इसके लिए विस्तृत फिजिबिलिटी (व्यवहार्यता अध्ययन) रिपोर्ट बनाकर सौंप दी है जिसमें आधुनिक तकनीक, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल सेवाओं का खाका तैयार किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि आधुनिक ई-लाइब्रेरी, आर्काइव और म्यूजियम में विधायकों व आम लोगों को बेहतर जानकारी और संसाधन मिलेंगे। आईजीएनसीए ने विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है जिसमें कर्मचारियों, इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीक में सुधार के सुझाव दिए गए हैं। इसके लिए सीनियर कंसल्टेंट (लाइब्रेरी), एक एएलआईओ, दो लाइब्रेरी अटेंडेंट और एलआईएस प्रशिक्षुओं की भर्ती होगी। तीन महीने में कर्मचारियों के पद और वेतनमान तय होंगे। संसद लाइब्रेरी जैसे संस्थानों से सहयोग भी लिया जाएगा।
लाइब्रेरी का इंफ्रास्ट्रक्चर बदला जाएगा
आधुनिक फर्नीचर, म्यूजियम शैली के डिस्प्ले आदि काम पीडब्ल्यूडी पूरा करेगी। लाइब्रेरी डेलनेट से जुड़ेगी और प्रेस रीडर जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म इसमें शामिल होंगे। सभी महत्वपूर्ण संसाधन ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। वेबसाइट को अपग्रेड करने के साथ नए कंप्यूटर और ओपेक टर्मिनल लगाए जाएंगे। पुराने दस्तावेज को ओसीआर-सक्षम फॉर्मेट में डिजिटल किया जाएगा। ब्रिटिश लाइब्रेरी जैसे संस्थानों से भी दुर्लभ सामग्री हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग कमेटी बनेगी
परियोजना की निगरानी प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग कमेटी करेगी। ये सुधार डिजिटल इंडिया विजन के तहत हो रहे हैं, जिससे शासन व्यवस्था पारदर्शी होगी और विधायी संसाधनों तक पहुंच आसान होगी।