{"_id":"5d8f90e38ebc3e017941f2b3","slug":"less-than-one-week-left-to-file-nomination-candidates-not-declared-mewat-news-noi4642089177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टियों ने नहीं की उम्मीदवारों की घोषणा, नामांकन खत्म होने में एक हफ्ते से भी कम समय बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टियों ने नहीं की उम्मीदवारों की घोषणा, नामांकन खत्म होने में एक हफ्ते से भी कम समय बाकी
विज्ञापन
नगीना। 21 अक्तूबर को 90 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए प्रदेश में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह 4 अक्टूबर तक चलेगी। लेकिन किसी भी पार्टी ने अब तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। टिकट वितरण में हो रही देरी से नेताओं में बेचैनी बढ़ रही है। नेता अपनी उम्मीदवारी को लेकर पार्टियों के आलाकमान से मुलाकात कर रहे हैं। उम्मीदवारों के परिचित और पारिवारिक सदस्य ही चुनाव मैदान में दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि नामों की घोषणा होने पर ही वह किसी भी पार्टी को वोट देने का मन बनाएंगे।
- इस बार के चुनाव में उम्मीदवारों के पास सबसे कम वक्त बचा है, जो पहले से जितना मजबूत होगा उसे उतनी ही कम मेहनत करनी पड़ेगी।
पूर्व मंत्री चौधरी हसन मोहम्मद
इस बार पार्टियों के पास टिकट के लिए सबसे ज्यादा उम्मीदवार है। इसलिए कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहता। ऐसे नेता की तलाश है जो जीतने की स्थिति में दिखाई देता हो। देरी के कारण चुनाव पर असर पड़ेगा, ज्यादा मेहनत उम्मीदवारों को करनी पड़ेगी।
पूर्व भाजपा प्रत्याशी डॉ. बशीर अहमद
75 साल की उम्र में कई बदलाव देखे हैं, टिकट वितरण में हो रही देरी का असर जनता पर भी पड़ रहा है। जल्दी टिकट घोषित करने वाली पार्टी को लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
शिक्षाविद मनीराम जैन
सभी उम्मीदवार मजबूत हैं जब तक टिकट की घोषणा नहीं हो जाती सब कुछ सामान्य रहेगा। टिकट की घोषणा होते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ जाएगी।
शिक्षाविद अब्दुल वहाब