फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Leopard skin smuggling racket busted, two arrested

Noida News: तेंदुए की खाल की तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 11:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 19 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Leopard skin smuggling racket busted, two arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की चंडीगढ़ क्षेत्रीय इकाई और लुधियाना जोनल यूनिट ने अवैध वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने तेंदुए की खाल की तस्करी का पर्दाफाश किया। खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारियों की टीम ने चंडीगढ़ में छापा मारा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर और उदयपुर से आए दो तस्कर हिमाचल प्रदेश से लाई गई तेंदुए की खाल को चंडीगढ़ में बेचने की कोशिश कर रहे थे। डीआरआई टीम ने खरीदार बनकर तस्करों से सौदेबाजी का नाटक किया। जैसे ही तस्करों ने खाल दिखाई, तो अधिकारियों ने तुरंत दोनों को धर दबोचा और प्रतिबंधित वन्यजीव उत्पाद को जब्त कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह खाल हिमाचल प्रदेश से लाई गई थी। इसे आगे तस्करी व अवैध बिक्री के लिए इस्तेमाल किया जाना था। दोनों आरोपियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि तेंदुआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में सूचीबद्ध है, जो इसे सर्वोच्च स्तर का कानूनी संरक्षण प्रदान करता है। इसकी खाल या अंगों का व्यापार करना गंभीर दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed