फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Leopard searching with the help of fire departments hydraulic platform

Greater Noida: अब फायर विभाग के हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से तलाश रहे तेंदुआ, अभी तक नहीं मिली कामयाबी

Fri, 06 Jan 2023 02:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 06 Jan 2023 02:20 PM IST
सार

शाम ढलते ही आसपास की सोसाइटी में सन्नाटा छा जात है। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन और बिल्डर प्रबंधन ने सुरक्षा गार्डों को विशेष निगरानी रखने के लिए कहा है। उधर अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में लगाए गए पिंजरों में बकरी बांधने के बाद भी तेंदुआ नहीं आया।

विज्ञापन
Leopard searching with the help of fire departments hydraulic platform
हाइड्रोलिक प्लेटफार्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन विभाग की मांग के बाद शुक्रवार सुबह से 42 मीटर ऊंची उनकी हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से निगरानी की जा रहा है। वहीं, ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। बता दें कि करीब एक सप्ताह बाद भी वन विभाग को तेंदुए को पड़कने में सफलता नहीं मिलने नहीं मिली है। जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। कई सोसाइटी में निवासियों ने सुबह-शाम टहलना बंद कर दिया है। बच्चों को घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। खासकर अजनारा ली गार्डन समेत आसपास की कई सोसाइटियों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


वहीं, शाम ढलते ही आसपास की सोसाइटी में सन्नाटा छा जात है। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन और बिल्डर प्रबंधन ने सुरक्षा गार्डों को विशेष निगरानी रखने के लिए कहा है। उधर अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में लगाए गए पिंजरों में बकरी बांधने के बाद भी तेंदुआ नहीं आया।
विज्ञापन


अब सोसाइटी निवासी सर्च अभियान में लापरवाही बरतने की बात कहने लगे हैं। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि जब तक हिंसक जानवर पकड़ा नहीं जाता। वह बच्चों को लेकर किसी भी तरह का जोखिम उठाने को तैयार नहीं है। दरअसल अजनारा ली सोसाइटी अभी भी निर्माणाधीन है। यहां करीब 1500 परिवार रह रहे हैं। निर्माणाधीन टावर में तेंदुआ देखे जाने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed