फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Left after three days after collecting ransom, case after two and a half years

फिरौती वसूलकर तीन दिन बाद छोड़ा, सवा दो साल बाद केस

Sun, 15 May 2022 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Left after three days after collecting ransom, case after two and a half years
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली निवासी मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) समेत सात लोगों ने अपनी कंपनी के ही एक कंट्री हेड को ईकोटेक-3 स्थित फैक्टरी में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर बिहार से पिता को ग्रेटर नोएडा बुलाया और फिरौती में दिल्ली का एक मकान व लोन लेकर खरीदी गई कार अपने नाम कराने के बाद छोड़ दिया। घटना मार्च 2020 की है। घटना के बाद ही दिल्ली के मंडावली थाने में शिकायत दी गई थी और वहां जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित को धमकियां दे रहे हैं। अब, इस मामले में ईकोटेक-3 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बिहार निवासी चंदन कुमार सिंह का आरोप है कि 2018 में उसने आयुर्वेद आधार इंडिया लिमिटेड कंपनी में कंट्री हेड के पद पर ज्वाइन किया था। कंपनी का दफ्तर दिल्ली के पीतमपुरा में है और चंदन पांडव नगर में रहकर दफ्तर जाता था। कंपनी के एमडी दीपक त्रिपाठी ने अलग-अलग नाम से कई फर्जी कंपनियां बना रखी थीं। इसका चंदन विरोध करता था। इस दौरान चंदन ने पिता के नाम पर फाइनेंस पर एक नई कार खरीदी थी। एमडी कंपनी के रुपये से कार खरीदने का शक करने लगा। आरोपी ने 5 मार्च 2020 को कॉल कर चंदन को बुलाया और ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में ले आया। आरोपी ने यहां उसे बंधक बनाकर रखा और फिरौती के लिए पिता को कॉल कर दी।
विज्ञापन

वर्दी पहनकर आया खुद को पुलिसकर्मी बताने वाला आरोपी
चंदन सिंह का आरोप है कि उस दौरान फैक्टरी में एक आरोपी वर्दी पहनकर आया था और खुद को परी चौक पर तैनात बता रहा था। आरोपी ने उसे और पिता को रुपये देने के लिए धमकाया। वहीं, एक व्यक्ति खुद को वकील बता रहा था। आरोपियों ने कुछ कागजात पर चंदन और पिता के हस्ताक्षर आदि कराकर दिल्ली का एक मकान और नई फाइनेंस पर खरीदी गई कार नाम करा ली। हालांकि, मकान चंदन की मां के नाम होने के कारण वह उस पर कब्जा नहीं कर पाया, लेकिन आरोपी ने कार अभी भी नहीं लौटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोंजी स्कीम चलाकर ठगे करोड़ों रुपये
चंदन का कहना है कि आरोपी एमडी ने अलग अलग नाम से कई कंपनियां बनाईं हुई हैं। आरोपी अपनी आयुर्वेद की कंपनी से जुड़े ग्राहकों को पोंजी स्कीम में फंसाता था। आयुर्वेद कंपनी में काम चंदन देख रहा था, इसके कारण वह पोंजी स्कीम और ग्राहकों को फंसाने का विरोध करता था। आरोप है कि बाद में आरोपी कंपनियां व दफ्तर बंद कर फरार हो गया। आरोपी ने सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये ठगे हैं। उसके खिलाफ कई धोखाधड़ी के केस भी दर्ज हैं। इसके बावजूद आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर अभी चंदन को कॉल कर धमकी देता है। ईकोटेक-3 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामला पुराना है। एमडी दीपक त्रिपाठी, अकाउंटेंट विजय, कार ड्राइवर, फैक्टरी के सुरक्षाकर्मी और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed