फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Landowners cut illegal plot in submerged area, authority demolished

प्राधिकरण ने डूब क्षेत्र की 120 करोड़ की जमीन को कराया कब्जा मुक्त

Sat, 28 Dec 2019 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Landowners cut illegal plot in submerged area, authority demolished
भूमाफिया ने काटे डूब क्षेत्र में अवैध प्लॉट, प्राधिकरण ने ढहाए
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सुथ्याना गांव में डूब क्षेत्र की 120 करोड़ रुपये की जमीन को भूमाफिया के कब्जे से मुक्त कराया। यहां कॉलोनी काटकर बेची जा रही थी और निर्माण कराया गया था। प्राधिकरण की टीम ने दल-बल के साथ पहुंचकर करीब 200 आधे-अधूरे अवैध निर्माणों ढहा दिया।
प्राधिकरण के ओएसडी संतोष उपाध्याय ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने अधिसूचित क्षेत्रों में स्थित यमुना व हिंडन के डूब क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त करने और भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में प्राधिकरण ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से सेक्टर-139ए व 139बी स्थित हिंडन पुश्ते से डूब क्षेत्र की ओर सुथ्याना गांव के खसरा नंबर-525, 526, 535, 536 व 550 की भूमि पर करीब 50 हजार वर्गमीटर भूमि से कब्जा हटाया। आरोप है कि पंकज, राजीव व अरविंद ने आपराधिक साजिश रचते हुए जनसामान्य से फर्जीवाड़ा कर प्लॉट काट दिए थे। ओएसडी संतोष उपाध्याय, वर्क सर्किल-7 के वरिष्ठ प्रबंधक एके जैन सहित पुलिस टीम ने बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण के 50 छोटे-बड़े कर्मचारी व अधिकारियों के अलावा तीन जेसीबी और 4 डंपरों का प्रयोग किया गया। सीईओ ने जन सामान्य को आगाह किया है कि नदियों के डूब क्षेत्र व अधिसूचित क्षेत्र में काटी जा रही कॉलोनियों व फार्म हाउस के कारोबार में लिप्त भूमाफिया के चंगुल में न फंसें। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई होने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने इस तरह के मामलों में त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed