{"_id":"6ac27e3786682ac41803b70c","slug":"land-secured-in-surajpur-labour-department-to-shift-to-new-premises-by-next-year-grnoida-news-c-1-noi1095-4796365-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सूरजपुर में मिली जमीन, अगले साल तक नए परिसर में शिफ्ट होगा श्रम विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सूरजपुर में मिली जमीन, अगले साल तक नए परिसर में शिफ्ट होगा श्रम विभाग
विज्ञापन
जनवरी में सेक्टर-3 से फेस-2 स्थित पुराने कोर्ट परिसर में अस्थायी तौर पर जाएगा कार्यालय
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। श्रम विभाग के नोएडा स्थित कार्यालय को अपना स्थायी परिसर मिलने का रास्ता साफ हो गया है। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में विभाग को जमीन आवंटित की गई है। अब नए परिसर के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद कार्यालय को अगले साल तक सूरजपुर स्थित अपने नए भवन में शिफ्ट किए जाने की संभावना है।
अधिकारियों के अनुसार, श्रम विभाग का कार्यालय सेक्टर-3 में किराये के भवन में संचालित हो रहा है। लंबे समय से किराये के परिसर में चल रहे कार्यालय को अब स्थायी जगह मिलने से विभागीय कामकाज के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। नए परिसर का निर्माण पूरा होने तक विभागीय कामकाज को जारी रखने के लिए कार्यालय को अस्थायी तौर पर स्थानांतरित किया जाएगा। जनवरी में सेक्टर-3 स्थित वर्तमान कार्यालय से फेस-2 स्थित पुराने कोर्ट परिसर में कार्यालय शिफ्ट किए जाने की तैयारी है। इसके बाद नए परिसर का निर्माण पूरा होने तक विभाग का कामकाज यहीं से संचालित होगा। श्रम विभाग का कार्यालय अब तक सेक्टर-3 में किराये की जगह से संचालित हो रहा था। नए परिसर के लिए सूरजपुर में जमीन मिलने के बाद विभाग को स्थायी कार्यालय मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक नए भवन का काम पूरा होने के बाद कार्यालय को सूरजपुर में शिफ्ट किया जाएगा। इससे कर्मचारियों के साथ श्रमिकों और नियोक्ताओं को भी विभागीय कार्यों के लिए स्थायी परिसर की सुविधा मिल सकेगी।
नोएडा स्थित कार्यालय में बढ़ रहा काम काज, घट रही जगह
अधिकारियों के अनुसार, विभाग के दफ्तर में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसके चलते काफी परेशानी होती है। कभी कभी स्थिति ऐसी भी हो जाती है, जब पैर रखने तक की जगह भी नहीं मिलती है। इसके चलते काफी परेशानी होती है। यहां तक कि पार्किंग की सुविधा भी नहीं है। कार्यालय में बने हुए अधिकारियों के कमरे छोटे से केबिन तक सिमटे हुए हैं।
विज्ञापन
नया कार्यालय ग्रेनो स्थित सुरजपुर कलेक्ट्रेट में बनेगा, इसके लिए जमीन आवंटित हो चुकी है, इसके पहले जनवरी में अस्थायी तौर पर विभाग को सेक्टर 3 से फेज दो स्थित पुराने कोर्ट परिसर में संचालित होगा। -राकेश द्विवेदी, अपर श्रमायुक्त, श्रम विभाग, गौतमबुद्ध नगर